Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला बोली- भाजपा विधायक ने कपड़े फाड़े, निजी अंग छुए:बात नहीं मानने पर मासूम बेटी से रेप की धमकी दी; सुल्तानपुर विधायक बोले- आरोप झूठे

    1 day ago

    1

    0

    यूपी के सुल्तानपुर से भाजपा विधायक विनोद सिंह पर महिला ने दुष्कर्म की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विधायक ने उसकी बेटी का रेप करवाने की धमकी देकर उसे घर बुलाया। उससे रेप की कोशिश की। उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ। उसके कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह उसने धक्का देकर खुद को बचाया। 3 जुलाई को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके महिला ने बताया- विधायक ने मुझे धमकाते हुए कहा था कि अगर मेरी बात नहीं मानोगी तो तुम्हें बर्बाद कर दूंगा। मेरे पीछे 12-15 लोगों को लगा दिया। एसिड फेंकने और पति-बच्चों को मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इधर, भाजपा विधायक ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया। कहा- महिला के पति पर जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज है। इसलिए गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपनी पत्नी को आगे करके मेरे चरित्र हनन के मकसद से झूठे आरोप लगवाए हैं। मुझे कोर्ट पर भरोसा है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। पहले महिला का पूरा आरोप हू-ब-हू पढ़िए- महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया- विधायक और मेरा परिवार लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक अपार्टमेंट में रहते थे। विधायक चौथी मंजिल पर रहते थे। 3-4 महीने से मेरे पीछे पड़े थे। अपने गनर धनंजय यादव के जरिए मुझे बुलवाते थे। धनंजय कहते थे- अगर आप सर की बात नहीं मानेंगी तो आपकी या आपकी 10 साल की बेटी का सामूहिक रेप करवा दूंगा। बेटी के डर से मुझे उनके पास जाना पड़ता था। 3 जून की रात 10:30 बजे धनंजय मुझे फ्लैट से बुलाने आए। मैं विधायक के घर पहुंची तो वह शराब के नशे में थे। उन्होंने मुझे सोफे पर धकेल दिया। निजी अंगों को छूने और कपड़े फाड़ने लगे। मैंने उन्हें धक्का दिया। कहा- आप मेरे पिता के समान हैं। ये सब आपको शोभा नहीं देता है। महिला ने कहा- मेरे साथ रेप नहीं हो पाया, लेकिन इसकी कोशिश की गई। विधायक ने धमकी दी- मैंने बहुत लोगों को ठिकाने लगाया है। पूर्व विधायक समेत कई लोगों को खत्म कर चुका हूं। तुम तो कुछ भी नहीं हो। इसके बाद 4 जून को विधायक ने 12-15 लोगों को पीछे लगा दिया। इनमें बलिया और जौनपुर के लोग भी शामिल हैं। घटना के बाद मैंने परिवार को जानकारी दी। परिवार की सलाह पर अपार्टमेंट खाली कर गोमती नगर में किराए का मकान ले लिया। विधायक के सुल्तानपुर से लौटने के बाद उसे फोन आने लगे। परिवार ने फोन बंद करने और विधायक से बात नहीं करने की सलाह दी। ‘प्रशासन से शिकायत की, लेकिन FIR नहीं हुई’ महिला ने बताया- वारदात के 3-4 दिन बाद डरते हुए हजरतगंज थाने गई। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को आवेदन दिया। उन्होंने आवेदन रख लिया, लेकिन रिसीविंग नहीं दी। प्रशासन भी विधायक का साथ दे रहा है। विधायक के जीजा आलोक कुमार सिंह DG हैं। महराजगंज में सर्विलांस प्रभारी मृत्युंजय सिंह मेरी लोकेशन निकालकर उन्हें देते थे। 4 जून से मैं दिल्ली में हूं। महिला आयोग में शिकायत की, जहां से रिसीविंग मिली। जीरो FIR के लिए भी कोशिश की। कोर्ट गई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। महिला आयोग में शिकायत के बाद विधायक ने लखनऊ में उसके खिलाफ 420 की FIR दर्ज करा दी। धोखाधड़ी और पैसे लेने का झूठा आरोप लगाया। ‘MLA ऑफिस में नौकरी नहीं करती थी’ महिला ने बताया- विधायक अक्सर कहते थे कि तुम्हें देखकर दया आती है। तुम खूबसूरत हो, लेकिन पति गरीब है। तुम मेरी भावनाओं को नहीं समझ रही हो। तुम्हें देखने के बाद मुझे कुछ समझ नहीं आता। मेरी बात मानो, नहीं तो मैं तुम्हें खत्म कर दूंगा। तुम्हारे पति और बेटी को भी नुकसान पहुंचाऊंगा। मेरे पति ने भी विधायक से इस बारे में बात की थी। लेकिन, उनकी मनमानी बढ़ती गई। महिला ने बताया- मैं कहीं आ-जा नहीं पा रही हूं। मेरी कमाई का जरिया बंद हो गया है। बेटा 4-5 दिन से बीमार है, लेकिन उसे डॉक्टर के पास नहीं ले जा पा रही। बेटी का स्कूल छूट रहा है। मुझे डर है कि कभी भी कुछ हो सकता है। वह मौजूदा विधायक हैं, इसलिए उनकी ज्यादा सुनवाई है। मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही। मैनेजर पर भी आरोप, विधायक पर FIR की मांग महिला ने कहा कि परिवार के लोगों से उसने विधायक के मैनेजर अनिल सिंह के बारे में सुना है। अनिल सिंह लड़कियों को विधायक के पास भेजते हैं। मेरी मांग है कि विधायक के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। सत्ता में होने के कारण विधायक को लगता है कि वह किसी भी महिला के साथ कुछ भी कर सकते हैं। सीएम से अपील है कि महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। अब पढ़िए विधायक ने पूरे मामले पर क्या कहा- -------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज में पति-पत्नी और महिला की हत्या:तीनों बोल-सुन नहीं पाते थे, एक ही बिस्तर पर खून से सनी लाशें मिलीं प्रयागराज में मंगलवार को ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई। एक ही कमरे के अंदर पति, पत्नी और एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बिस्तर पर तीनों का खून से लथपथ शव मिला। तीनों बोल-सुन नहीं सकते थे। वारदात का पता तब चला, जब सुबह कमरे का दरवाजा आधा खुला देख पड़ोसियों ने अंदर झांका। लाशें देखकर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 20 शहरों में बारिश, अस्पताल में घुसा पानी:प्रयागराज में खुसरोबाग किले की दीवार ढही, डीसीएम पर पेड़ गिरा; 75 जिलों में अलर्ट
    Next Article
    विधानसभा अध्यक्ष आहत, पद छोड़ने की चेतावनी दी:कहा- मैं कुर्सी के योग्य हूं या नहीं, सोचना पड़ेगा; एक दिन पहले सत्र खत्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment