Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला डॉक्टर के ओवरडोज इंसुलिन का असर किडनी पर पड़ा:IMS-BHU निदेशक ने जांच कमेटी बनाई, कुलपति ने मामले की रिपोर्ट मांगी

    9 hours ago

    1

    0

    आईएमएस बीएचयू के सर्जरी विभाग की जूनियर डॉक्टर की आत्महत्या के प्रयास मामले में रेजिडेंट लामबंद हो गए हैं। उन्होंने आईएमएस निदेशक से मुलाकात कर जांच की मांग की। आरोप है कि वर्कलोड और तनाव से रेजिडेंट ने यह कदम उठाने की कोशिश की। जांच कमेटी देगी रिपोर्ट वहीं,निदेशक प्रो. एसएन संखवार से फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रो. संजय गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी में सर्जरी विभाग की प्रो. सीमा खन्ना और डिप्टी चीफ प्रॉक्टर संतोष सिंह भी शामिल हैं। बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली सर्जरी विभाग की जूनियर रेजिडेंट ने गुरुवार को अपने कमरे में इंसुलिन का ओवरडोज ले लिया था। बैचमेट ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। उसे सर सुंदरलाल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। आईएमएस की रेजिडेंट डॉक्टर वेलफेयर सोसाइटी ने भी निदेशक को पत्र लिखकर घटना के प्रति चिंता जताई है। बताया जा रहा है कि जूनियर रेजिडेंट की परिवार से भी अनबन थी। उधर कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एसके भारतीय से घटना के बारे में जानकारी ली। अब जानिए कैसी है महिला डॉक्टर की हालत महिला डॉक्टर को एसएसबी के छठे तल पर स्थित आईसीयू के बेड नंबर 30 पर भर्ती करवाया गया है। इंसुलिन के ओवरडोज का असर मल्टीआर्गन पर पड़ा है। सबसे अधिक किडनी पर असर पड़ा है। इस वजह से शुक्रवार की देर शाम उसकी डायलिसिस भी हुई। हालांकि घटना के बाद से ही वह बेहोश पड़ी हैं, उसके इलाज में लगे डॉक्टर उसके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। हालत चिंताजनक देखते हुए आईएमएस बीएचयू के मेडिसिन विभाग, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी के साथ ही क्रिटिकल केयर से जुड़े डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए हैं। पहले भी कर चुकी है ऐसा प्रयास जूनियर रेजिडेंट इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। 2019 में जब एमबीबीएस में दाखिला नहीं मिला था, तब भी उसने ऐसा ही कदम उठाया था। एमबीबीएस के बाद एमएस में वह पीडियाट्रिक में दाखिला लेना चाह रही थी लेकिन उसे सर्जरी विभाग मिला था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजराइल बोला- नेतन्याहू की हत्या का दावा फर्जी:वे बिल्कुल ठीक हैं; वीडियो में 6 अंगुलियां दिखने के बाद मौत की अटकलें थीं
    Next Article
    पत्नी से फोन पर बात करने पर किसान को मारा:उन्नाव में युवक ने कुल्हाड़ी से काटा था, पुलिस पूछताछ में कबूल किया जुर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment