Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल बोला- नेतन्याहू की हत्या का दावा फर्जी:वे बिल्कुल ठीक हैं; वीडियो में 6 अंगुलियां दिखने के बाद मौत की अटकलें थीं

    6 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 16वां दिन है। इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें फैल रही हैं। कुछ पोस्ट में उनकी हत्या या देश छोड़ने का दावा किया गया, लेकिन पीएम ऑफिस ने इन्हें पूरी तरह फर्जी बताया है। दावा किया गया कि ईरान के हमले में नेतन्याहू की हत्या हो गई या वे जर्मनी भाग गए हैं। पीएम कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं और ऐसी खबरें फेक न्यूज हैं। 13 मार्च को नेतन्याहू का एक वीडियो संदेश सामने आया। इसमें उन्होंने कहा कि इजराइल ईरान और हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी वीडियो के एक फ्रेम में उनकी दाईं हाथ में छह अंगुलियां दिखाई देने का दावा किया गया। इसके बाद कुछ यूजर्स ने वीडियो को एआई या डीपफेक बताया था। लोगों का कहना था कि, यह असली नेतन्याहू नहीं हैं। ईरान बोला- सुप्रीम लीडर मुजतबा पूरी तरह ठीक ईरान ने कहा है कि देश के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है। इससे पहले ब्रिटिश मीडिया द सन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल हो गए थे। इसके बाद से वे कोमा में हैं और उनका एक पैर भी काटना पड़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने भी कहा था कि मुजतबा घायल हो गए हैं। हालांकि अराघची ने इन दावों को खारिज कर दिया है। LPG ला रहे 2 भारतीय जहाजों ने होर्मुज पार किया खाड़ी देशों से LPG लेकर आ रहे भारत के दो जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर गए हैं। ईरान ने एक दिन पहले इन जहाजों को गुजरने की अनुमति दी थी और अब ये भारत के पश्चिमी तट की ओर बढ़ रहे हैं। शिपिंग जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा के मुताबिक भारतीय झंडे वाले LPG कैरियर शिवालिक और नंदा देवी ने शनिवार होर्मुज स्ट्रेट पार किया। दोनों जहाज कुल 92,700 टन LPG लेकर भारत आ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि इनके अगले 2–3 दिनों में भारत पहुंचने की संभावना है। ये दोनों जहाज उन 24 जहाजों में शामिल थे, जो मिडिल-ईस्ट में जंग शुरू होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिमी हिस्से में फंस गए थे। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिषेक बोले- मेरा लक्ष्य तीनों फॉर्मेट में खेलना है
    Next Article
    महिला डॉक्टर के ओवरडोज इंसुलिन का असर किडनी पर पड़ा:IMS-BHU निदेशक ने जांच कमेटी बनाई, कुलपति ने मामले की रिपोर्ट मांगी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment