Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला हॉकी में रामपुर और यूपी पुलिस ने जीते मुकाबले:अयोध्या हॉस्टल और प्रयागराज को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

    18 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के नेहरू स्टेडियम में स्वर्गीय गुलाब चंद्र राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2025-26 के तहत 10 फरवरी को दो मुकाबले खेले गए। इन मैचों में रामपुर और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमों ने जीत दर्ज की। पहले मैच में रामपुर ने अयोध्या हॉस्टल को 2-1 से हराया। रामपुर की ओर से लक्की ने 22वें और 25वें मिनट में गोल किए, जबकि अयोध्या हॉस्टल के लिए प्रतिमा ने 11वें मिनट में एकमात्र गोल किया। दूसरे मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज को 3-1 से मात दी। उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से सोनाली ने 36वें और 39वें मिनट में, वहीं मैरी ने 38वें मिनट में गोल दागे। प्रयागराज के लिए पायल ने 12वें मिनट में गोल किया। यह प्रतियोगिता अंबुज हॉकी सोसाइटी द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य में हॉकी खेल को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है। टूर्नामेंट 08 फरवरी से 12 फरवरी तक लीग और नॉकआउट प्रणाली के तहत खेला जा रहा है, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच कल खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल उत्तर प्रदेश पुलिस और रामपुर के मध्य खेला जाएगा। आज के मैचों के मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, डॉ. के.के. यादव और जिला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत यादव रहे। बृजेश यादव, मोहम्मद सफी, रश्मि, करन आदित्य, नीरज और आसिफ इकबाल ने मैच में निर्णायक की भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में राजेश पायलट जयंती पर शिलापट गायब:गुर्जर समाज में रोष, पुलिस ने 24 घंटे में लगाने का आश्वासन दिया
    Next Article
    लखनऊ में दस्तक यूथ फेस्टिवल शुरू:अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में 300 छात्र दिखा रहे प्रतिभा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment