Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:बागपत में पति ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, दी तहरीर

    9 hours ago

    1

    0

    बागपत जनपद के रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव निवासी ब्रजलाल पुत्र सोमपाल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। ब्रजलाल का आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के अनुसार, ब्रजलाल की पत्नी आरती (लगभग 27 वर्ष) 14 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे से लापता है। ब्रजलाल ने बताया कि वह इस संबंध में कई बार रमाला थाने में कार्रवाई की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी युवक के परिजन भी इस मामले में शामिल हो सकते हैं। ब्रजलाल के अनुसार, उसकी पत्नी घर से जाते समय करीब 55 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गई है। वह अपने तीन छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर गई है। ब्रजलाल ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत सौंपते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच, पत्नी की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरजी पीजी कॉलेज में 33 घंटे का सर्टिफिकेट कोर्स संपन्न:जंतु विज्ञान विभाग की अनूठी पहल, प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र
    Next Article
    लखनऊ में लोकसभा के बाहर आत्महत्या करने पहुंची महिला:खुद के ऊपर डाल पेट्रोल, पुलिस ने पकड़ा, जमीन विवाद को लेकर थी परेशान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment