Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला के घर के सामने खोदा 8 फीट गहरा गड्ढा:शाहजहांपुर में प्रधान पर चुनावी रंजिश में प्रताड़ित करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

    10 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक महिला ने ग्राम प्रधान और लेखपाल पर चुनावी रंजिश के चलते अपने मकान के सामने ग्राम समाज की जमीन पर आठ फीट गहरा गड्ढा खोदने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि इस गड्ढे में उसकी चार साल की बच्ची गिर गई थी, जिसे समय रहते बचा लिया गया। महिला ने पुलिस प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है। यह घटना थाना मिर्जापुर क्षेत्र के झपुला गांव की है। गांव की निवासी मायादेवी ने 13 मार्च को थाने में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनके मकान के सामने ग्राम समाज की भूमि है, जिसका उपयोग उनके और अन्य घरों के निकास के लिए होता है। मायादेवी ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और उनके परिवार के लोग पुरानी चुनावी रंजिश रखते हैं। पीड़िता के अनुसार, 11 मार्च को ग्राम प्रधान अपने कुछ साथियों और लेखपाल के साथ जेसीबी लेकर उनके मकान के सामने आए। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मना करने पर जेसीबी चढ़ाने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने घर के अंदर बंद होकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपियों ने मकान के सामने आठ फीट गहरा गड्ढा खोद दिया, जिसमें पानी भरा हुआ है। मायादेवी ने बताया कि उनकी चार साल की बच्ची उस गड्ढे में गिर गई थी, लेकिन उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे तुरंत बाहर निकाल लिया गया। पीड़िता ने आशंका जताई है कि इस गड्ढे में कभी भी परिवार का कोई सदस्य गिर सकता है। इस गड्ढे के कारण पीड़िता के घर का मुख्य रास्ता भी बंद हो गया है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सोनी शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को थाने में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने मामले की जांच के लिए एक दरोगा और लेखपाल को मौके पर भेजा है। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि वह रविवार को स्वयं मौके पर जाकर जांच करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर के शीतला चौकिया धाम में नवरात्र की तैयारी पूरी:सुरक्षा के लिए 16 CCTV कैमरे, बैरिकेडिंग और नियंत्रण कक्ष स्थापित
    Next Article
    कुशीनगर में कड़ी सुरक्षा में दूसरे दिन दरोगा भर्ती परीक्षा:5 केंद्रों पर 9600 अभ्यर्थी, पहले दिन 1401 रहे अनुपस्थित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment