Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में कड़ी सुरक्षा में दूसरे दिन दरोगा भर्ती परीक्षा:5 केंद्रों पर 9600 अभ्यर्थी, पहले दिन 1401 रहे अनुपस्थित

    9 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित दरोगा (उपनिरीक्षक) भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जा रही है। यह परीक्षा 14 और 15 मार्च को हो रही है, जिसके लिए जिले में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, आज परीक्षा का दूसरा दिन है। इन केंद्रों पर दो दिन की चार पालियों में कुल 9600 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है। परीक्षा के पहले दिन, कुल 4900 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3499 उपस्थित हुए, जबकि 1401 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन के अनुसार, सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली है। परीक्षा को पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले कड़ी जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इसमें धातु खोजी यंत्र से तलाशी और कई स्थानों पर जूते उतरवाकर जांच शामिल थी। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों की उंगलियों के निशान और नेत्र पुतली (रेटिना) का मिलान भी कराया गया। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत, प्रवेश पत्र के अलावा किसी भी अन्य पहचान पत्र या कार्ड को केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं थी। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने जिले को दो सेक्टरों में विभाजित किया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है, और प्रवेश द्वारों पर कड़ी जांच जारी है। नकल रोकने के उद्देश्य से, प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में स्थित फोटोस्टेट और साइबर कैफे की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उदित नारायण डिग्री कॉलेज सहित कई केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, जांच प्रक्रिया और परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। जिला प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर सहायता कक्ष भी बनाया गया है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला के घर के सामने खोदा 8 फीट गहरा गड्ढा:शाहजहांपुर में प्रधान पर चुनावी रंजिश में प्रताड़ित करने का आरोप, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    शीशम के पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव:रायबरेली में पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment