Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला को परेशान करने वाले युवक की पिटाई:बिजनौर रेलवे स्टेशन के पास परिजनों ने पीटा, युवक ने मांगी माफी

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के मंडावर कस्बे में एक महिला को लगातार फोन और मैसेज कर परेशान करने वाले युवक को महिला के परिजनों ने बिजनौर बुलाकर पकड़ लिया। परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई की, जिसके बाद वह सरेराह हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। इस घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद लोगों ने बनाया। जानकारी के अनुसार, मंडावर कस्बे की एक महिला पिछले लगभग एक सप्ताह से एक युवक की हरकतों से परेशान थी। आरोपी युवक लगातार महिला के मोबाइल पर कॉल और आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था, जिससे महिला और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान था। कई बार समझाने के बावजूद जब युवक नहीं माना, तो परिजनों ने उसे सबक सिखाने का फैसला किया। महिला ने आरोपी युवक को बिजनौर रेलवे स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया। युवक लाल रंग की बाइक से अकेला मौके पर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद महिला के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक की हरकतें सुनकर वहां मौजूद लोगों ने उसकी निंदा की। परिजन युवक को शहर कोतवाली ले जाने की तैयारी कर रहे थे। पिटाई के दौरान युवक सरेराह हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा और परिजनों से उसे पुलिस को न सौंपने की गुहार लगाता रहा। युवक द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने और भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने का आश्वासन देने के बाद, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। आरोपी युवक हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी बताया जा रहा है। लोगों के समझाने और युवक के माफी मांगने के बाद परिजनों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह का कहना है कि इस मामले में कोई थाने नहीं आया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में सपा से जुड़े ट्विटर हैंडल पर फिर केस:आर्यन चाय प्रकरण पर खनिज अधिकारी ने कराई FIR, भाजपा नेता भी करा चुके हैं केस
    Next Article
    पिंडरा सीट से भाजपा की पहली पसंद रविशंकर सिंह:सपा से रामबालक पटेल पसंदीदा उम्मीदवार, जानिए विधायक का क्या हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment