Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की धारदार हथियार से गला काटकर बेरहमी से हत्या:बच्चों के साथ सो रही थी, बेटी ने मां को खून में लथपथ देखा

    6 hours ago

    1

    0

    झांसी में घर में बच्चों के साथ सो रही एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह मासूम बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला का खून से लथपथ शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। देखिए तस्वीरें... जानिए पूरा मामला यह घटना थाना टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बुढ़ाई की है। यहां रहने वाली 35 वर्षीय रजनी अहिरवार पत्नी भूपत अहिरवार अपने चार बच्चों के साथ गांव में रहती थी। बताया गया कि रजनी का पति भूपत अहिरवार हरियाणा के रोहतक में प्राइवेट नौकरी करता है और घटना के समय भी वह वहीं मौजूद था। परिजनों के अनुसार, गुरुवार रात रजनी का एक बच्चा अपनी दादी के साथ दूसरे मकान में सोने चला गया था, जबकि तीन छोटे बच्चे रजनी के साथ घर में ही सो रहे थे। देर रात अज्ञात बदमाश घर में घुस आए और धारदार हथियार से रजनी का गला रेत दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कमरे में फैला हुआ था खून शुक्रवार सुबह जब रजनी के साथ सो रहे बच्चे जागे, मृतका की 10 वर्षीय बेटी मुस्कान ने रात करीब तीन बजे अपनी मां को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। बच्चों के लगातार रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घर के अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। रजनी का शव बिस्तर पर पड़ा था और आसपास खून फैला हुआ था। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार और थाना टोड़ीफतेहपुर प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मृतका के पति भूपत अहिरवार को भी रोहतक में घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया- घटना बेहद गंभीर है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में AI और डिजिटल तकनीक पर संगोष्ठी:विशेषज्ञ बोले- बेटियों के लिए खुल रहे नए अवसर
    Next Article
    बलरामपुर की बेटियों ने एवरेस्ट बेस कैंप पर फहराया तिरंगा:DM ने बेटियों को किया सम्मानित, बोले- डायरी बनेगी नई पीढ़ी की प्रेरणा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment