Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर की बेटियों ने एवरेस्ट बेस कैंप पर फहराया तिरंगा:DM ने बेटियों को किया सम्मानित, बोले- डायरी बनेगी नई पीढ़ी की प्रेरणा

    7 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर की चार बेटियों ने एवरेस्ट बेस कैंप फतह कर जिले का नाम रोशन किया है। अदम्य साहस और कठिन परिश्रम के दम पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली इन होनहार बेटियों का कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी ने छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पचपेड़वा की छात्रा नीलांशु, डीएवी इंटर कॉलेज की प्रियंका उपाध्याय, कंपोजिट स्कूल रामनगरा की प्रियंका प्रजापति तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम की हैंडबॉल प्रशिक्षक हिना खातून शामिल रहीं। इनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि इन बेटियों ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता उन सभी बालिकाओं के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखने का साहस रखती हैं। उन्होंने कहा, “सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिन रास्तों से डरते नहीं, बल्कि उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने का जरिया बना लेते हैं।” कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने एवरेस्ट बेस कैंप की अपनी रोमांचक यात्रा के अनुभव भी साझा किए। उन्होंने बताया कि शून्य से नीचे तापमान, कम ऑक्सीजन और दुर्गम रास्तों के बावजूद उनके हौसले कभी कमजोर नहीं पड़े। देश का तिरंगा फहराने का जज्बा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बना। इस गौरवपूर्ण अवसर पर छात्राओं ने एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा फहराते हुए अपनी विशेष फोटो फ्रेम जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को भेंट की, जिसे देखकर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम की सबसे खास घोषणा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि छात्राओं ने अपने पूरे अभियान के दौरान जो अनुभव डायरी में लिखे हैं, जिला प्रशासन उन्हें पुस्तक के रूप में प्रकाशित कराएगा। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को बड़े सपने देखने, संघर्षों से लड़ने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। इस अवसर पर छात्राओं के माता-पिता की आंखों में गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा खेल विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे और सभी ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला की धारदार हथियार से गला काटकर बेरहमी से हत्या:बच्चों के साथ सो रही थी, बेटी ने मां को खून में लथपथ देखा
    Next Article
    कानपुर पहुंचे मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी:बोले- सपा की पीडीए परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी बन गई है, जब सरकर रही तो सैफई में बैठेकर परिवार को संरक्षित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment