Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहाली में PBKS Vs SRH का IPL मैच:श्रेयस विस्फोटक पारी खेल रहे, पंजाब का तीसरा विकेट गिरा, 220 रनों का टारगेट

    17 hours ago

    1

    0

    मोहाली के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लांपुर) में आज दोपहर साढ़े 3 बजे पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला जा रहा है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 219 रन बना दिए हैं। अब पंजाब 220 रनों के टारगेट का पीछा कर रही है। मैच देखने पंजाब के साथ हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और इंग्लैंड, यूरोप से भी फैंस पहुंचे हैं। स्टेडियम में एंट्री शुरू होते ही भीड़ जमा हो गई। अमृतसर से आए राम कुमार की टिकट को लेकर पुलिस से बहस हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने पहले चेकिंग के बहाने टिकट मांगी और रख ली, बाद में देने से इनकार कर दिया। वह टिकट ब्लैक कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 24 IPL मैच खेले गए हैं, जिनमें से 17 SRH तो 7 PBKS ने जीते हैं। पंजाब किंग्स इस टूर्नामेंट में 2 मैच जीती है और एक ड्रॉ हुआ है। स्टेडियम के बाहर फैंस के PHOTOS… हैदराबाद ने 220 रनों का टारगेट दिया मैच में टॉस जीतकर पंजाब ने गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को धमाकेदार शुरुआत मिली। टीम की ओपनर जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पावरप्ले (6 ओवर) में ही 105 रन बना डाले। अभिषेक शर्मा ने वैशाक के एक ओवर में 4 छक्के जड़े। हालांकि, नौवां ओवर लेकर आए शशांक सिंह ने दोनों को पवेलियन भेज दिया। वहीं, अर्शदीप सिंह को ईशान किशन के रूप में सीजन की पहला विकेट मिला। निर्धारित 20 ओवरों में हैदराबाद ने 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए। मैच से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में दिल्ली vs चेन्नई, टॉस कुछ देर बाद:धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, DC में स्टार्क नहीं
    Next Article
    SRH के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स के प्लेयर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे खेलने, जानें आखिर क्या है वजह

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment