Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने परिवार संग गांव छोड़ने की चेतावनी दी:मैनपुरी में बोली- दबंगों ने हमला किया, पुलिस मिलीभगत में नहीं कर रही कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने गांव के कुछ व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्नेहलता ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो उन्हें अपने परिवार सहित गांव छोड़ने पर विवश होना पड़ेगा। स्नेहलता के अनुसार, 23 फरवरी को दोपहर लगभग 3:30 बजे वह अपने घर के बाहर पशुओं को चारा दे रही थीं। तभी गांव का सूरजपाल सिंह पुत्र विद्याराम पुरानी रंजिश के कारण उनके दरवाजे पर आया और गाली-गलौज करते हुए अश्लील हरकतें करने लगा। जब स्नेहलता ने इसका विरोध किया, तो सूरजपाल के परिजन प्रदीप, योगेंद्र, सुधीर, राजू, अमित, पिंटू और गणेश सहित कई अन्य लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने स्नेहलता के साथ मारपीट की और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें खुलेआम धमकी दी कि यदि शिकायत की गई, तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में स्नेहलता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, परंतु 23 फरवरी की इस घटना पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्नेहलता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पुलिस से मिलीभगत कर उनके घर पर दोबारा हमला किया। इस हमले में उनके घर पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से वार किया गया, जिसका वीडियो उनके पास उपलब्ध है। इसके बावजूद, पुलिस ने उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया और इसके विपरीत उनके बेटे तथा परिवार के अन्य सदस्यों के विरुद्ध ही मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का कहना है कि जिस दिन उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई, उस दिन से उनकी बात नहीं सुनी गई, जबकि आरोपी पक्ष की रिपोर्ट तत्काल दर्ज कर ली गई। इस स्थिति के कारण कथित दबंगों के हौसले बढ़ गए हैं और उनका परिवार भय के माहौल में जी रहा है। स्नेहलता ने पुलिस से दबंगों के डर से महिला ने पलायन की चेतावनी में निष्पक्ष जांच करने, आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक को इस संबंध में निर्देश देकर पीड़ित की तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाए मॉडल:160 छात्रों ने वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, अफसरों ने की तारीफ
    Next Article
    ‘रहमान डकैत को हिंदू दिखाऊं?’ The Kerala Story 2 पर मचे बवाल पर जमकर बरसे प्रोड्यूसर विपुल शाह, अनुराग कश्यप को दिया करारा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment