Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने किया महिषासुर का वध:माता की चौकी में मेयर प्रमिला पांडेय ने पार्षदों संग गाए माता के गीत

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर नगर निगम मुख्यालय के पीछे स्थित प्रमिला सभागार में सोमवार को मेयर प्रमिला पांडेय द्वारा माता की चौकी का आयोजन किया गया। देवी के गीतों के साथ साथ महिषासुर मर्दिनी नाटक का मंचन हुआ। इस नाटक में महिला पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने महिषासुर का वध किया। माता के जयकारों के साथ प्रमिला सभागार गूंज उठा। उपस्थित जनों ने भक्ति गीत गाए एवं भजनों का आनन्द लिया। मेयर ने उतारी माता की आरती माता की चौकी का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडे ने माता रानी की आरती के साथ किया। मेयर ने कहा कि माता की चौकी का आयोजन विगत कई वर्षो से किया जा रहा है। इस आयोजन द्वारा माता से राष्ट्र के सभी प्राणियों की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। मेयर ने पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ‘‘चलो बुलाया आया है, माता ने बुलाया है’’ ‘‘प्यारा सजा है, दरबार भवानी, तेरे भक्तों की लगी है, कतार भवानी’’ भजन गाकर समां बांधा। जिले भर से आए लोग भजन के बाद फलाहार की व्यवस्था भी की गई। माता की चौकी में नगर निगम के अलावा जिले भर से लोग आए और माता की पूजा अर्चना की। इस मौके पर विधायक सरोज कुरील, कमलावती सिंह, पूनम कपूर, पार्षद आरती त्रिपाठी, गोविन्द शुक्ला, विवेक शर्मा आदि रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपर्णा यादव ने रायबरेली में महिला संगोष्ठी को संबोधित किया:मिशन शक्ति योजना के तहत नारी सशक्तिकरण पर जोर
    Next Article
    गैस किल्लत और सड़क निर्माण में देरी पर भड़के किसान:अयोध्या नगर निगम का घेराव, बोले- मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा आंदोलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment