Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला से 41.86 लाख रुपये की धोखाधड़ी:हापुड़ में कोर्ट के आदेश पर मामा सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली निवासी कोमल त्यागी ने अपने मामा और उनके परिवार के सदस्यों पर 41.86 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मकान दिलाने और बेटी की शादी के नाम पर उनसे यह रकम हड़पी गई। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें और उनके पति को पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने महिला के मामा व उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोमल त्यागी ने अपनी दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2021 में उनके पति भूपेंद्र ने अपने गांव की भूमि बेची थी। इस बिक्री से प्राप्त राशि उनके और उनके पति के संयुक्त बैंक खाते में जमा हुई थी। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उत्तराखंड निवासी राजकुमार उनके सगे मामा हैं और वह उन पर बहुत विश्वास करती थीं। आरोप है कि उनके मामा राजकुमार, मामी बबीता, उनके पुत्र मुकुल त्यागी और पुत्री नैना ने उन्हें हल्द्वानी में मकान दिलाने और पुत्री की शादी कराने के नाम पर झांसे में लिया। मामा और उनके परिवार के सदस्यों की बातों पर विश्वास करके कोमल ने मकान और शादी के नाम पर राजकुमार को दो बार में कुल 41.86 लाख रुपये दिए। कोमल त्यागी के अनुसार, जब उन्होंने मकान अपने नाम कराने के लिए कहा, तो मामा टालमटोल करते रहे। इसके बाद वह अपने पति और बच्चों के साथ मामा के घर हल्द्वानी पहुंचीं। वहां आरोपियों ने उन्हें जमकर पीटा। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता भी हो गया था, लेकिन आरोपी रुपये वापस करने की मांग पर उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी देते रहे। 12 अप्रैल की रात करीब आठ बजे, जब कोमल त्यागी अपने घर पर मौजूद थीं, तो आरोप है कि आरोपियों ने रुपये वापस करने की बात पर उन्हें लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। लोगों को देखकर आरोपी उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के डीएम का तबादला:अंकित खंडेलवाल नए डीएम, राजेंद्र पैंसिया मुरादाबाद डीएम बने
    Next Article
    सुल्तानपुर में गोलीबारी, बाल-बाल बचा युवक:मुख्य आरोपी हिरासत में; घटनास्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, आपसी विवाद में हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment