Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। आरोपी लेडीज टेलर है। उसकी शादी नहीं हुई है। नौशाद ने 29 अप्रैल यानी दो दिन पहले महिला से छेड़खानी की थी। विरोध करने पर वह महिला को छोड़कर भाग गया था। गुरुवार को घटना का CCTV सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान की। पांच टीमें उसकी तलाश में लगी थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह पहले भी कई महिलाओं के साथ अभद्रता कर चुका है। हालांकि, इससे पहले किसी महिला ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। SP बोले- छिपने की फिराक में था, घेरा तो फायरिंग की SP सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि बुधवार को मुगलपुरा थाना क्षेत्र में नौशाद ने सरेआम एक महिला के साथ अश्लील हरकत की थी। उसकी करतूत CCTV में कैद हो गई थी, जिसके जरिए उसकी पहचान की गई। वह कटघर मोहल्ले का रहने वाला है।नौशाद को पकड़ने के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई थीं। उन्होंने बताया- गुरुवार रात 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नौशाद मुगलपुरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के किनारे जामा मस्जिद के पास मौजूद है। वह छिपने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने नौशाद से सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में वह जख्मी होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। SP ने बताया- पुलिस ने छेड़छाड़ की शिकार महिला को भी ट्रेस कर लिया है। उसकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। 3 तस्वीरें देखिए- चिल्लाने पर आरोपी छोड़कर भागा, महिला ने दौड़ा लिया था ------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी में सिपाही पर थप्पड़ बरसाए, सिर फोड़ा, दरोगा की वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीना; मिर्जापुर में वकील समेत 4 हिरासत में मिर्जापुर में बुधवार रात भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और जमकर गाली-गलौज भी हुई। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस चौकी में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, पैदल चल रहे युवक को एक ई-रिक्शा से हल्की चोट लग गई थी। इसके बाद युवक के साथ मौजूद 6 से अधिक लोगों ने बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला कर सकता है अमेरिका:बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने ट्रम्प को प्लान बताया
    Next Article
    ब्रजेश पाठक बोले- तुम्हार जी जुड़ान कि नाहीं:हमारी सरकार मा तुम लोगन के सम्मान की गारंटी, सीएम योगी ने लखनऊ में टूलकिट दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment