Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला से फेसबुक पर 13 हजार रुपए की साइबर ठगी:सस्ते लहंगे का लालच दिया, पुलिस बनकर जेल भेजने की धमकी

    4 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। फेसबुक पर सस्ते लहंगे के विज्ञापन के झांसे में आकर महिला ने लगभग 13 हजार रुपये गंवा दिए। ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी, जिससे डरकर उसने बार-बार पैसे भेजे। यह घटना रविवार, 22 मार्च को हुई। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहरी पुरवा पैसार देहात की गीता देवी पत्नी रवि यादव फेसबुक पर 'ITZ GOLDEN FASHION' नामक एक साइट पर महंगे लहंगों पर भारी छूट का विज्ञापन देख रही थीं। विज्ञापन में लहंगा 1400 रुपये का बताया गया था, जिसमें 250 रुपये ऑनलाइन एडवांस देकर बुकिंग करनी थी। सस्ते दाम के लालच में गीता देवी ने 250 रुपये का भुगतान कर ऑर्डर बुक कर दिया। सोमवार सुबह उनके व्हाट्सएप पर +919257520404 नंबर से डिलीवरी का मैसेज आया। इसके बाद मोबाइल नंबर 6375822910 से कॉल कर डिलीवरी कन्फर्म करने के नाम पर 1000 रुपये और मांगे गए। गीता देवी ने 1000 रुपये भेज दिए। इसके बाद ठगों ने 2000 रुपये की और मांग की। जब गीता देवी ने इसका कारण पूछा, तो साइबर अपराधियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने महिला पर गलत साइट चलाने का आरोप लगाते हुए परिवार सहित जेल भेजने की धमकी दी। इस धमकी से डरकर महिला ने किश्तों में कुल 13,000 रुपये ठगों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने दोबारा 7000 रुपये की मांग की, जिसके बाद महिला ने अपने भाई को पूरी घटना बताई। उन्होंने बाराबंकी के साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस उन मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है जिनके जरिए इस ठगी को अंजाम दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराणा सांगा विवादित बयान पर सपा सांसद को नोटिस:अलीगढ़ की MP-MLA कोर्ट ने 10 अप्रैल को हाजिरी होने का दिया आदेश
    Next Article
    संभल में झुलसे ग्रामीण की दिल्ली में मौत:बड़े भाई ने खाट में तेल छिड़कर लगा दिया थी आग, पुलिस ने जेल भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment