Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराणा सांगा विवादित बयान पर सपा सांसद को नोटिस:अलीगढ़ की MP-MLA कोर्ट ने 10 अप्रैल को हाजिरी होने का दिया आदेश

    4 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मेवाड़ के शासक महाराणा सांगा के खिलाफ विवादित बयान देने के मामले में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन को नोटिस जारी किया है। अदालत ने उन्हें 10 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक राजेश चौहान ने अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह के माध्यम से अदालत में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया है कि पिछले वर्ष 21 मार्च को राज्यसभा में रामजीलाल सुमन ने बाबर और महाराणा सांगा के संबंधों पर विवादित टिप्पणी की थी। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह बयान न केवल ऐतिहासिक तथ्यों के खिलाफ है, बल्कि क्षत्रिय समाज और सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। कोर्ट में दी गई दलील के अनुसार, यह बयान राजनीतिक स्वार्थ के लिए समाज को बांटने और महापुरुषों का अपमान करने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। इतिहास और साक्ष्यों का हवाला सोमवार को सुनवाई के दौरान अदालत में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। याची राजेश चौहान ने तर्क दिया कि महाराणा सांगा, जिन्होंने दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी को तीन बार पराजित किया, उन्हें बाबर जैसे आक्रमणकारी की मदद की कोई आवश्यकता नहीं थी। याचिकाकर्ता की ओर से 'मेवाड़ एंड मुगल एंपरर' पुस्तक का हवाला भी दिया गया। इस पुस्तक के अनुसार, वास्तव में बाबर ने महाराणा सांगा के पास अपने दूत भेजकर सहयोग की मांग की थी। अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट में डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, भरत तिवारी और इतिहासकार डॉ. विवेक सेंगर ने अपने बयान दर्ज कराकर साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस सिलेंडर की कमी से रामनवमी के भंडारे पर संकट:अयोध्या में महंत परशुराम दास बोले- चूल्हा पर भोजन बनाने वाले नहीं मिल रहे
    Next Article
    महिला से फेसबुक पर 13 हजार रुपए की साइबर ठगी:सस्ते लहंगे का लालच दिया, पुलिस बनकर जेल भेजने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment