Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला दरोगा का वीडियो वायरल करने वाला सिपाही निलंबित:अमरोहा में ड्यूटी पर तबीयत बिगड़ने पर बनाया था वीडियो

    2 hours ago

    2

    0

    अमरोहा में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने पर आराम कर रही एक महिला दरोगा का वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कड़ा एक्शन लिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर महिला थाना गजरौला के सरकारी वाहन पर तैनात सिपाही चालक ऋषिकेश को निलंबित कर दिया गया है। इस कृत्य को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि यह घटना 17 अप्रैल की है। नोएडा में श्रमिक आंदोलन के कारण अमरोहा जिले में अलर्ट घोषित किया गया था। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गजरौला क्षेत्र की 20 से अधिक फैक्टरियों में करीब 1500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इसी दौरान, यूएस फूड फैक्टरी पर ड्यूटी कर रही एक महिला दरोगा की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित किया और एक महिला आरक्षी के साथ फैक्टरी के गेस्ट रूम में कुछ समय के लिए आराम किया। आरोप है कि इसी दौरान सरकारी वाहन चालक ऋषिकेश ने छिपकर अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने तत्काल जांच कराई। मंगलवार को जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद एसपी ने आरोपी सिपाही ऋषिकेश को निलंबित कर दिया। एसपी यादव ने स्पष्ट किया कि यह कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 7 मई से स्वगणना शुरू:नागरिक घर बैठे कर सकेंगे जनगणना, पहली बार मिलेगी डिजिटल सुविधा
    Next Article
    हाथरस में आंधी के साथ बूंदाबांदी:12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, तापमान में गिरावट दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment