Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला दिवस पर कुशीनगर में ASMITA लीग:8 मार्च को स्टेडियम में होंगी दौड़ प्रतियोगिताएं, 100-200 और 400 मीटर दौड़ में महिलाएं लेंगी हिस्सा

    19 hours ago

    1

    0

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को कुशीनगर में ASMITA लीग के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, रवींद्रनगर में आयोजित होंगी। जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन ‘मेरा युवा भारत’ (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) और भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले की महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। उनकी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें मंच देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन सकें। एथलेटिक्स की तीन दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी प्रतियोगिता के तहत एथलेटिक्स में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में तीन आयु वर्ग की प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगी, जिसमें अंडर-13 वर्ष, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं और बालिकाएं शामिल हैं। NSRS पोर्टल पर पंजीकरण, नहीं मिलेगा यात्रा भत्ता प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को NSRS पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के किसी भी प्रतिभागी को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार प्रतिभागियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां जिला खेल विभाग के सहयोग से की जा रही हैं। छात्राओं और बालिकाओं से भागीदारी की अपील जिला प्रशासन ने जिले की सभी बालिकाओं और छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि इससे न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिलेगा बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई से व्यापारी नाराज:हिरासत में लिए युवकों से मारपीट का आरोप, विरोध प्रदर्शन
    Next Article
    ASP ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी:बैरक, मेस और वाहनों का निरीक्षण किया, रिस्पांस टाइम चेक किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment