Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई से व्यापारी नाराज:हिरासत में लिए युवकों से मारपीट का आरोप, विरोध प्रदर्शन

    13 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र स्थित हनुमानगंज बाजार में होली के दिन हुए विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने पुलिस पर हिरासत में लिए गए युवकों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना 3 मार्च को होली के दिन हुई थी। हनुमानगंज बाजार में मस्जिद पर रंग पड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद छिड़ गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हिंदू समुदाय के दो युवकों, शीतल प्रजापति और आदर्श मोदनवाल को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों का शांति भंग के आरोप में चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज होकर व्यापारियों ने शुक्रवार को हनुमानगंज बाजार बंद रखने का फैसला किया। उनका आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद दोनों युवकों के साथ थाने में मारपीट की, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। व्यापारियों के अनुसार, पुलिस ने शीतल प्रजापति और आदर्श मोदनवाल को हिरासत में लेने के बाद जबरन पीटा, जिससे उन्हें कई जगह चोटें आईं। विरोध प्रदर्शन में शीतल प्रजापति, आदर्श मोदनवाल, रवि मोदनवाल, राजू, प्रदीप, संदीप सहित बाजार के कई व्यापारी और स्थानीय लोग शामिल थे। व्यापारियों ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है। इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टैंकर-ट्रक की टक्कर में ड्राइवर और खलासी की मौत:देवरिया में पहले पिकअप वाहन से टकराई, फिर भारत पेट्रोलियम की लोडेड ट्रक से हुई भिड़ंत, कैबिन क्षतिग्रस्त
    Next Article
    महिला दिवस पर कुशीनगर में ASMITA लीग:8 मार्च को स्टेडियम में होंगी दौड़ प्रतियोगिताएं, 100-200 और 400 मीटर दौड़ में महिलाएं लेंगी हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment