Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ASP ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी:बैरक, मेस और वाहनों का निरीक्षण किया, रिस्पांस टाइम चेक किया

    22 hours ago

    1

    0

    एटा के अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच की। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर निर्धारित वर्दी पहनने और जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद, सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई। परेड में अनुशासन और एकरूपता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी कराई गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने परेड के दौरान पीआरवी-112 के वाहनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक वाहन की लाइट, हूटर और पीए सिस्टम की गहनता से जांच की। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों की जानकारी ली गई तथा उनकी चेकिंग की गई। रिस्पॉन्स टाइम सही रखने के लिए सख्त निर्देश दिए गए। इस दौरान, मेस, कैंटीन, बैरक, पुलिस आवासीय परिसर और रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक और साफ-सफाई का जायजा लिया। कर्मचारियों की उपस्थिति, उनके रहने, खाने-पीने और अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। इस परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा और प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला दिवस पर कुशीनगर में ASMITA लीग:8 मार्च को स्टेडियम में होंगी दौड़ प्रतियोगिताएं, 100-200 और 400 मीटर दौड़ में महिलाएं लेंगी हिस्सा
    Next Article
    अयोध्या में फर्जी पुलिसकर्मी ने व्यापारी को ठगा:50 हजार रुपए लेकर फरार,सीओ बोले-जल्द होगी गिरफ्तारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment