Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला उत्थान की बुलंद आवाज सावित्री देवी का निधन:90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

    16 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर की प्रख्यात समाजसेविका सावित्री देवी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी की माता थीं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सावित्री देवी ने अपना पूरा जीवन महिला सशक्तिकरण, समाज कल्याण और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित किया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े हर कार्य में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। क्षेत्र के लोग उन्हें एक संवेदनशील और सेवाभावी व्यक्तित्व के रूप में याद करते हैं। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने जताया शोक पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश शर्मा बुलंदशहर स्थित उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। सतीश शर्मा ने कहा कि सावित्री देवी महिलाओं के अधिकारों और समाज सुधार के लिए हमेशा बुलंद आवाज रहीं। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई नेता और गणमान्य लोग इस दुखद अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान, प्रशांत बाल्मीकि, पौरुष शर्मा, ज्ञानेंद्र राघव, अजय कौशिक, अजित गौड़, पंडित चन्द्रशेखर गौड़ और विपुल कौशिक समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने ईश्वर से सावित्री देवी की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, नेता प्रतिपक्ष को ज्ञापन:समाजवादी छात्र सभा ने बंद पड़े छात्रसंघ चुनाव दोबारा शुरू कराने की उठाई मांग, सदन में मुद्दा उठाने की अपील
    Next Article
    रायबरेली में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल बंद:झमाझम बारिश से फसलों को जीवनदान, किसानों में बढ़ी अच्छी पैदावार की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment