Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल बंद:झमाझम बारिश से फसलों को जीवनदान, किसानों में बढ़ी अच्छी पैदावार की उम्मीद

    15 hours ago

    1

    0

    रायबरेली जिले में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह वर्षा राहत लेकर आई है। धान सहित खरीफ की अन्य फसलों को पर्याप्त नमी मिलने से किसानों की चिंता काफी हद तक कम हुई है और सूखे की मार झेल रही फसलों को नया जीवनदान मिलने की उम्मीद जगी है। लगातार हो रही बारिश का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया। जिले के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। कई कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में एहतियातन बिजली आपूर्ति भी बाधित कर दी गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों की छुट्टी बारिश की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा फैसला लिया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रिका के निर्देश पर जिले में संचालित सभी बोर्डों के नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों को मंगलवार के लिए बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। किसानों में बढ़ी अच्छी पैदावार की उम्मीद किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश धान और अन्य खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह मौसम अनुकूल बना रहा, तो फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और अच्छी पैदावार मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला उत्थान की बुलंद आवाज सावित्री देवी का निधन:90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    सीतापुर में चार दिन बाद शारदा-घाघरा का जलस्तर घटा:बढ़ी कटान की चिंता; 25 गांवों के किसान अब भी दहशत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment