Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहल्ले का पता पूछा तो पीटकर भगाया, टोपी उतरवाई:बदायूं में भाई बोला- 3 लोगों को थप्पड़ मारे; लात मारकर भगाया

    10 hours ago

    1

    0

    ‘हम लोग तो मुस्लिम मोहल्ले में रमजान आने के चलते भीख मांगने गए थे। वो युवक स्कूटी से जा रहा था। उससे सिर्फ यही पूछा कि यहां मुस्लिम मोहल्ला कहां है? हाईवे का रास्ता किधर है? इतना सुनते ही वह युवक भड़क गया। कहने लगा कि यहां क्या कर रहे हो? उसने मेरे बुजुर्ग भाई की टोपी उतरवाई। तीनों लोगों को थप्पड़ मारे। 200 मीटर तक पीटते हुए और गाली देते हुए लाया। गली के बाहर तक दौड़ाकर भगाया।' यह कहना है बदायूं में पीटे गए जावेद के भाई अरमान का। अरमान ने बताया कि हम लोग कब्र खोदने का काम करते हैं। जब काम कम होता है, तो भीख मांगकर परिवार का गुजारा करते हैं। मेरे भाइयों को बेवजह पीटा गया। मामला 15 फरवरी का है, लेकिन मारपीट का वीडियो 20 फरवरी को सामने आया। 2 तस्वीरें देखिए अब जानिए पूरा मामला सहसवान के मोहल्ला दहलीज में रहने वाले जावेद अपने दो साथियों आरिफ और अब्दुल सलाम के साथ 4 किमी दूर रुदायन कस्बे में गए थे। वहां रमजान आने के चलते भीख मांग रहे थे। तभी एक गली में उन्होंने स्कूटी से जा रहे अक्षय से मुस्लिम मोहल्ले के बारे में पूछ लिया। जावेद के भाई अरमान ने बताया कि भाई के मुस्लिम मोहल्ले का पता पूछते ही अक्षय भड़क गया। उसने अपनी स्कूटी खड़ी की और बिना बात मारपीट शुरू कर दी। उन लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगा। युवक के 2 साथी वीडियो बनाते रहे वीडियो में दिख रहा है कि अक्षय के साथ आए उसके 2 साथी पिटाई का वीडियो बना रहे। अक्षय तीनों लोगों को गालियां देता दिख रहा है। अरमान का कहना है कि अक्षय ने बुजुर्ग अब्दुल की टोपी उतरवाई। फिर उनके गाल पर कई थप्पड़ मारे। वीडियो में अक्षय तीनों को पीटता दिख रहा। उसने एक युवक को दौड़ाकर लात मारी और गली के बाहर तीनों लोगों को खदेड़ता भी दिख रहा। कब्र खोदने का काम करते हैं तीनों अरमान ने बताया- मेरा भाई जावेद, आरिफ और अब्दुल सलाम के साथ कब्र खोदने का काम करता है। रमजान के दौरान वे लोग परिवार का गुजारा चलाने के लिए मुस्लिम बहुल इलाकों में जाकर भीख मांगते हैं। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। अब्दुल सलाम की शिकायत पर अक्षय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में अक्षय को जेल भेज दिया गया। कांग्रेस ने सरकार को घेरा सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई यूजर्स ने कमेंट किए। यूपी कांग्रेस ने X पर पोस्ट कर सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस ने लिखा- यह घटना साफ दिखाती है कि समाज में नफरत किस कदर घर कर गई है। अक्षय नाम के इस लड़के ने सड़क चौड़ी होने के बावजूद सिर्फ गुंडागर्दी दिखाने के लिए गाड़ी रोकी। बिना किसी उकसावे के 3 मुस्लिम राहगीरों को गालियां दीं और थप्पड़ जड़े। हद तो तब हो गई जब वो बेचारे वहां से हटने लगे, तो उसने पीछा करके सरेआम उनकी पिटाई कर दी। तमाशबीन बनी भीड़ बस तमाशा देखती रही। यह मामला चीख-चीख कर कह रहा कि पिछले कुछ सालों में अल्पसंख्यकों पर ऐसे हमले करना जैसे 'नॉर्मल' बात हो गई है। जब इन उपद्रवियों पर तुरंत सरकारी डंडा नहीं चलता, तो बाकियों को भी खुली छूट मिल जाती है कि वो सड़क पर किसी की भी इज्जत उछाल सकें। भाजपा सरकार अपनी जनता के साथ न्याय करने में पूरी तरह फेल है। इस तरह के सरेआम हमले बता रहे हैं कि सरकार ने इन नफरती तत्वों को खुली छूट दे रखी है और इन्हें कानून का रत्ती भर भी खौफ नहीं रह गया है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें जर्मनी से यूपी आई बारात, दूल्हा-दुल्हन ने लकड़ी काटी, गुस्ताव ने खुशी के नाम की मेहंदी लगाई विदेश से आई बारात, देसी अंदाज में शादी की रस्में, स्टेज पर आरी से लकड़ी काटते दूल्हा और दुल्हन…फिरोजाबाद की इस अनोखी शादी ने हर किसी को चौंका दिया। जर्मनी से आए दूल्हे गुस्ताव ने न सिर्फ भारतीय रीति-रिवाजों से शादी रचाई, बल्कि दुल्हन खुशी के नाम की मेहंदी लगाकर प्यार का इजहार किया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक साल की वैलिडिटी वाले Airtel रिचार्ज, ये है सबसे सस्ता प्लान
    Next Article
    PM मोदी ने इंडिया चिप का उद्घाटन किया:सीएम योगी बोले- पिछली सरकारों में गोलियां चलती थी, आज जेवर प्रदेश का जेवर बनकर उभरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment