Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी ने इंडिया चिप का उद्घाटन किया:सीएम योगी बोले- पिछली सरकारों में गोलियां चलती थी, आज जेवर प्रदेश का जेवर बनकर उभरा

    17 hours ago

    1

    0

    ग्रेटरनोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया चिप सेमीकंडक्टर यूनिट का वर्चुअली उद्घाटन किया। यमुना सिटी में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ रेल मंत्री अश्वनी वैष्णवी भी शामिल हुए। उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा- आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर बहुत तेजी से काम कर रहा है। भारत के पास थमने और रुकने का समय नहीं है। 2026 की शुरुआत से ही भारत ने अपने कदम अपनी ताल तेज कर दी हे। ये नई फैक्ट्री टेक्नोलॉजी पावर हाउस के रुप में काम करेगी। नई पहचान दिलाएगी। फैक्ट्री की वजह से उप्र युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। इस साल के बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। यहां पूरा कंपलीट सिस्टम बनेगा। चिप और बैटरी निर्माण के लिए भारत इसमे भी आत्मनिर्भर बनेगा। बजट देश में कॉरिडोर बनाए जाएंगें। 11 सालों में भारत ने बार-बार सिखाया है हम जो ठानते है वो हासिल करते है। प्रदेश का सामर्थ्य और बढ़ने जा रहा है। यहां चिप और छोटे छोटे पार्टस यही बनेंगे। प्रदेश की चर्चा मैन्यूफैक्चरिंग के लिए हो रही है। हजारों करोड़ों के निवेश के लिए प्रदेश चर्चा में है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्ण्व ने कहा- आज का दिन एतिहासिक है। सबसे पहला सेमी कंडक्टर प्लांट जेवर की भूमि में रख रहे हैं। सेमीकंडक्टर फांउडेशन टेक्नॉलाजी है। सेमी कंडक्टर जिस देश में होता है वहां पर कई तरह की मैन्यूफैक्चरिंग संभव हो जाती है। साढ़े ग्यारह साल में पीएम ने किस तरह से देश को पावर हाउस बना दिया। जहां इलेक्ट्रॉनिक्स नगण्य थी, वहां 12 लाख करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्फेक्चरिंग है। सीएम योगी ने कहा- पीएम के विजनरी में भारत एक बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में बढ़ रहा है। पीएम ने देश को टैक्नॉलजी के रूप में विकसित किया है। पिछली सरकारों में यहां गोलियां चलती थी, अपहरण होते थे। अराजकता होती थी। लोग सूर्यास्त होने के बाद घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। आज जेवर भारत ही नहीं बल्कि प्रदेश का जेवर बनकर उभर रहा है। ये सरकार नए वीजन को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। दोनों केंद्रीय मंत्री का आभार जिन्होंने इस अभियान को आगे बढ़ाने में सकारात्मक योगदान दिया है। सकारात्मक भूमिका ही है, जिसके कारण मोबाइल और इलेक्ट्रानिक हब के रुप में विकसित हो रहा है। मैसर्स इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी सेमीकंडक्टर यूनिट लगाई है। ये कंपनी HCL और फॉक्सकॉन का जाइंट वेन्चर है। कंपनी के लिए सेक्टर-28 में 48 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। कंपनी यमुना सिटी में 3706.15 करोड़ का निवेश करेगी। सेमीकंडक्टर यूनिट कार्यक्राम का पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहल्ले का पता पूछा तो पीटकर भगाया, टोपी उतरवाई:बदायूं में भाई बोला- 3 लोगों को थप्पड़ मारे; लात मारकर भगाया
    Next Article
    यूपी के सीएम-डिप्टी CM आपस में टकरा रहे:झांसी में अखिलेश बोले- 2027 में भाजपा की विदाई तय, कांग्रेस को हंगामा नहीं करना चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment