Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिलाओं को चुड़ैल कहने वाले की मां बोली-माफ कर दो:बरेली में कहा- मेरा बेटा पेशेवर मुजरिम नहीं; बहकावे में आ गया

    4 hours ago

    1

    0

    'मेरे बेटे ने इतनी बड़ी गलती नहीं की है कि उसे अपराधी मान लिया जाए। एक छोटी-सी भूल के लिए उसे माफ कर देना चाहिए। वो कोई पेशेवर मुजरिम नहीं है, बहकावे में आ गया होगा। अब उसे गलती की सजा मिल चुकी है। इसलिए उसे रिहा कर दिया जाए।' यह कहना है बरेली में बारात में नाच रहीं महिलाओं को चुड़ैल रहने वाले हसन खान की मां का। 20 अप्रैल (सोमवार) को हसन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था। इसमें वह कार में बैठा था। सड़क पर महिलाएं डांस कर रही थीं। हसन कहता है- यह देखो ऐसे नाच रही हैं, जैसे चुड़ैल नाचती हों। कमबख्त, जीना हराम कर रखा है। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही हसन को गिरफ्तार कर लिया था। हसन पुलिस के सामने रोता-गिड़गिड़ाता रहा और माफी मांगता रहा। लेकिन, पुलिस ने उसको जेल भेज दिया था। दैनिक भास्कर की टीम हसन खान के घर पहुंची। वहां सन्नाटा था। हसन की मां सहाना का रो-रोकर बुरा हाल है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट... वह तस्वीर, जिस पर हसन ने कमेंट किया था… ड्राइवर है हसन, पिता मजदूरी करते हैं बरेली के कंजादासपुर में हसन खान का घर है। हसन पेशे से ड्राइवर है। घर पर पिता गुलफाम, मां सहाना और छोटा भाई फैजान रहता है। छोटा भाई 12वीं की पढ़ाई कर रहा है। पिता गुलफाम मजदूरी करते हैं। मां सहाना हाउसवाइफ हैं। हसन कुछ समय पहले एक यूट्यूब चैनल में काम करता था। इसके चलते उसकी कुछ पुलिसवालों से जान-पहचान हो गई थी। इसी रसूख का फायदा उठाकर उसने पुलिस की जैकेट भी खरीद ली थी। वह अक्सर पुलिस की वर्दी पहनकर और पुलिसवालों के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डालता था। जिससे लोगों पर रौब झाड़ सके। मां बोली- मजदूरी से चलता परिवार, घर का खर्च कैसे चलेगा मां सहाना ने बताया- हमारा परिवार बेहद गरीबी में गुजर-बसर कर रहा है। वीडियो में ऐसी कोई बड़ी बात नहीं थी, जिसके लिए मेरे बेटे को जेल भेज दिया गया। सहाना ने रुंधे गले से कहा- मेरा बेटा कोई अपराधी नहीं है। वह तो अभी बच्चा है। उससे बस एक छोटी सी भूल हो गई, जिसे इतना बड़ा मुद्दा बना दिया गया है। इंसान से ही तो गलतियां होती हैं। उसने अपनी उस गलती की सजा भी पा ली है। जब पुलिस उसे पकड़कर ले गई, तो किसी ने भी आकर यह नहीं देखा कि हम किस हाल में हैं? हम गरीब लोग हैं, मजदूरी करके पेट पालते हैं। मैं हाथ जोड़कर गुहार लगाती हूं कि उसे माफ कर दिया जाए। मां सहाना ने वीडियो का जिक्र करते हुए कहा- अगर आप लोग खुद उस वीडियो को गौर से देखेंगे, तो उसमें ऐसी कोई बड़ी बात नहीं है। वह बस रील बनाने के चक्कर में बहक गया था। हसन के पिता और भाई दिन-रात मेहनत करते हैं। हमारा किसी से कोई बैर नहीं है। हम बस यही चाहते हैं कि अब उसे और सजा न दी जाए और उसे घर वापस आने दिया जाए। मां बोली- पुलिस की जैकेट पहनना उसकी बचकानी हरकत इस पर हमने सहाना से हसन की पुलिस वर्दी वाली रील और यूट्यूब के बारे में सवाल पूछा। सहाना ने कहा- बेटा पहले एक यूट्यूब चैनल में काम करता था। शायद वहीं से उसकी कुछ जान-पहचान हुई होगी। उसने कभी किसी का बुरा नहीं चाहा। न ही किसी के साथ जबरदस्ती की। वह तो बस अपने काम से काम रखता था। पुलिस की जैकेट पहनना उसकी एक बचकानी हरकत थी। जिसे उसने शौक-शौक में किया था। भाई फैजान बोला- हसन अपनी गलती मान चुका है हसन के छोटे भाई फैजान ने बताया- मेरा परिवार बहुत ही साधारण है। भाई ने जो भी किया, वह गलत था। हम उसे स्वीकार करते हैं। लेकिन, अब वह अपनी गलती मान चुका है। हम चाहते हैं कि उसे एक मौका दिया जाए, जिससे वह सुधर सके। वह घर का बड़ा बेटा है। ड्राइविंग करके घर चलाने में मदद करता है। उसके बिना घर की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाएगी। अब पढ़िए वीडियो में हसन ने जो कुछ कहा देखो, बरेलियों में कोई कमी है हसन खान ने जो वीडियो अपलोड किया, उसमें वह कार से कहीं जा रहा था। इस दौरान उसके रास्ते में एक बारात जा रही थी। सड़क पर डीजे और बैंड-बाजे पर महिलाएं डांस कर रही थीं। इस पर हसन ने कहा- देखो, बरेलियों में कोई कमी है। क्या बताएं, ऐसी-ऐसी जगह पर कभी-कभी फंस जाते हैं, निकलना मुश्किल हो जाता है। कमबख्त जीना हराम कर देती हैं थोड़ा आगे जाने पर चौराहे पर कुछ पुलिसकर्मी खड़े दिखाई दिए। इस पर उसने कहा- ये हमारे दरोगा जी खड़े हैं। इसके बाद उसने पुलिसकर्मी से कहा- सरजी जा रहे हैं। फिर वह कहता है कि मैं इनके साथ ड्यूटी करता हूं। आज लंबा टूर था। ऐसी नाचती हैं जैसे चुड़ैल। कमबख्त हमारा जीना हराम कर देती हैं। 12 घंटे के अंदर हसन को पुलिस ने गिरफ्तार किया 20 अप्रैल को मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध जताया था। इसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर FIR दर्ज कर करीब 12 घंटे के अंदर ही हसन को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के वीडियो में हसन ने पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी। उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने चौपला के पास एक दुकान से पुलिस की जैकेट खरीदी थी। दिखावे के चक्कर में उसे पहनकर फोटो पोस्ट कर दी थी। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… रिंकू-प्रिया सरोज ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:30 मिनट पूजा की, नाव से दशाश्वमेध घाट पहुंचे; जून में होगी शादी क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मंगलवार को मंगेतर प्रिया सरोज के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। दोनों ने करीब 30 मिनट तक आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन किए। पूजा-पाठ किया। इसके बाद दोनों गंगा द्वार से बाहर निकले। यहां से रिंकू और प्रिया सरोज नाव से दशाश्वमेध घाट पहुंचे। यहां गंगा आरती में शामिल हुए। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली में IRS अफसर के घर में बेटी से रेप-मर्डर:डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ था आरोपी, ऑनलाइन गेम से कर्जे में डूब गया था
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:IPL का सट्टा लगाने वाले 5 गिरफ्तार, पुलिस ने 2 घंटे में गिने साढ़े 3 करोड़ रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment