Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे ट्रैक पर रील बनाने वाला युवक गिरफ्तार:देवरिया में GRP ने की कार्रवाई, बाइक भी बरामद

    1 hour ago

    2

    0

    देवरिया में रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाकर सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना भटनी ने अभियान चलाकर यह कार्रवाई की। युवक का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी। यह घटना नोनापार हाल्ट के होम सिग्नल के पास की है, जहां युवक रेलवे ट्रैक के बीच मोटरसाइकिल चलाता हुआ दिखाई दिया था। वीडियो सामने आने के बाद जीआरपी ने मामले की गंभीरता से जांच की। जांच के दौरान युवक की पहचान विकास गौड़ (19) पुत्र मनोज गौड़, निवासी ग्राम उसका, थाना भटनी के रूप में हुई। जीआरपी थाना भटनी की टीम ने 22 अप्रैल की देर शाम आरोपी विकास गौड़ को नोनापार हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से वीडियो में दिख रही स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर UP53BY5683) भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 145, 147 और 154 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी विकास गौड़ ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करता है। इसी शौक के चलते उसने रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाकर वीडियो बनाया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह दोबारा रील बनाने के लिए उसी स्थान पर आया था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। रेलवे पुलिस अधिकारियों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे ट्रैक पर इस तरह की हरकतें न केवल गैरकानूनी हैं, बल्कि इनसे यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे खतरनाक स्टंट से बचें। जीआरपी भटनी के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौर्य ने बताया कि रेलवे ट्रैक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के सौरभ हत्याकांड के आरोपियों का बदल गया लुक:मुस्कान के गले में रुद्राक्ष, हाथों में ब्रेसलेट; साहिल ने रखी फ्रैंच कट दाढ़ी
    Next Article
    गाजियाबाद में 3 दरोगा लाइन हाजिर:जनसुनवाई और फील्ड में न निकलने पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment