Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिलाओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका:औरैया में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पर जताया विरोध

    6 hours ago

    1

    0

    मुरादगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और महिलाओं ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लेकर किया गया। प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने मुरादगंज में रैली निकाली और अपना आक्रोश व्यक्त किया। विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि सपा कांग्रेस सहित विपक्ष की पार्टियों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल का विरोध करके महिलाओं का अपमान किया है। महिलाएं उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। इन लोगों की सोच और राजनीति महिला विरोधी है। पुतला दहन जिला पंचायत इंटर कॉलेज के समीप किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरपाल ठाकुर और भाजपा नेता शिवम दीक्षित सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, जिसमें समर्थन और विरोध दोनों के नारे शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुद्रपुर-पिंडरा मार्ग पर कूड़े का ढेर:नगर पंचायत की अनदेखी से संक्रमण का खतरा बढ़ा
    Next Article
    डीएम को निरीक्षण में मिलीं खामियां:प्रधानाध्यापिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को नोटिस, बच्चों के बैठने की जगह न होने पर लगाई फटकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment