Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम को निरीक्षण में मिलीं खामियां:प्रधानाध्यापिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को नोटिस, बच्चों के बैठने की जगह न होने पर लगाई फटकार

    5 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने बुधवार दोपहर हरगांव विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसेहरामाल और आंगनबाड़ी केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान लापरवाहियों पर सख्त कार्रवाई की। वीएचएसएनडी सत्र में अव्यवस्थाएं मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नोटिस जारी करने तथा विद्यालय में व्यवस्थाएं खराब मिलने पर प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पर संचालित वीएचएसएनडी सत्र का जायजा लिया। उन्होंने गांव की आबादी के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को घर-घर जाकर टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाए और उन्हें केंद्र तक लाने के लिए प्रयास बढ़ाए जाएं। उन्होंने ब्लड प्रेशर और वजन मापने की मशीनों की उपलब्धता की भी जानकारी ली। हालांकि, निरीक्षण में पुष्टाहार की अनुपलब्धता, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तैयारी न होना और रजिस्टर अद्यतन न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री रुकसाना को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एचआरपी रजिस्टर का अवलोकन करते हुए एक गर्भवती महिला से फोन पर बात कर स्थिति की पुष्टि भी की। इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय परसेहरामाल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति पंजिका, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर और शिक्षक डायरी का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षा-1 के एक प्रगतिशील छात्र से बातचीत कर उसकी शैक्षिक प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बच्चों के भोजन के समय बैठने की समुचित व्यवस्था न मिलने पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका अंजली देवी शुक्ला पर नाराजगी जताते हुए उनके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिलाओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका:औरैया में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पर जताया विरोध
    Next Article
    सिकंदराबाद में दलितों की जमीन धोखाधड़ी से बेची:एसडीएम को दी गई जांच, एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment