Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महामंडलेश्वर राधामोहन दास महाराज ने की सनातन बोर्ड की मांग:ललितपुर में हनुमान धारा मंदिर पर 16 फरवरी से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

    6 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में महामंडलेश्वर राधामोहन दास महाराज ने सनातन बोर्ड के गठन की मांग की है। गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को सनातन बोर्ड का गठन करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने आगामी श्रीमद् भागवत कथा की जानकारी भी दी। महामंडलेश्वर ने बताया कि साधुओं के लिए अखाड़ा परिषद मौजूद है, लेकिन यदि सरकार सनातन बोर्ड का गठन करती है तो यह एक अच्छा कदम होगा। उन्होंने इस मांग को सनातन धर्म के व्यवस्थित संचालन के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से प्रशासन द्वारा प्रमाण पत्र मांगे जाने के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को शंकराचार्य से ऐसा प्रमाण पत्र मांगने का अधिकार नहीं है, क्योंकि शंकराचार्य का पद साधु-संतों द्वारा ही निर्धारित किया जाता है। महामंडलेश्वर राधामोहन दास महाराज ने बताया कि गोलोकवासी महंत गोपीदास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर ललितपुर के हनुमान धारा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह कथा 16 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगी। कथा का आयोजन हनुमान धारा मंदिर सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शुरू होगी। पंडित श्यामाकांत चौबे और वंदना चौबे कथा के मुख्य यजमान होंगे। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महामंडलेश्वर राधामोहन दास महाराज द्वारा ध्वज पूजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंडित कमलेश गोस्वामी आचार्य ने किया। इस मौके पर अजय तिवारी नीलू, श्यामाकांत चौबे, राजीव बबेले, मयंक वैद्य और शिवम तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में अधिवक्ता की हत्या का मामला, वकीलों का प्रदर्शन:पीड़ित परिवार को 1 करोड़ मुआवजा, प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
    Next Article
    हरदोई में कार की टक्कर से बच्चे की मौत:मौसी के घर आया था, शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment