Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद को पुलिस ने नजरबंद किया:पीएम मोदी और CM योगी के मेरठ कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने के लिए बयान दिया

    9 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मेरठ में हैं। पीएम के अलावा सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी कार्यक्रम में हैं। ऐसे में गाजियाबाद पुलस ने डासना मंदिर के प्रमुख और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी, डॉ उदिता त्यागी, अनिल यादव को नजर बंद किया है। मंदिर से किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद राजकरन नैय्यर ने इस मामले में पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं। गैर कानूनी तरह से नजरबंद किया आज शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी और उनके सभी प्रमुख साथियों को पूर्ण रूप से गैरकानूनी तरीके से उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया। आज महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद को दो सम्मेलनों में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली जाना था। शिवशक्ति धाम डासना में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात करके उन्हें कहीं भी ना जाने का फरमान सुना दिया गया। पूछने पर उन्हें बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी की मेरठ यात्रा के कारण उनके साथ ये दुर्व्यवहार किया जा रहा है। काले झंडे दिखाकर अंहिसक विरोध करो यति नरसिंहानंद ने कहा मोदी जहां भी जाएं उन्हें काले झंडे दिखा कर अहिंसक विरोध करो। आज डॉ उदिता त्यागी, अनिल यादव, शशि चौहान, मोहित बजरंगी, प्रदीप शर्मा, यति रणसिंहानंद गिरी को भी नजरबंद किया गया है। जहां पुलिस सभी पर नजर रखे हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में बंद मकान पर चोरों का धावा:ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी, घर के बाहर गया था परिवार
    Next Article
    राष्ट्रीय सवर्ण परिषद अध्यक्ष पंकज धवरैया पर मुकदमा दर्ज:हाथरस में सरकारी गनर के लिए धरना देने के आरोप में कार्रवाई, साजिश बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment