Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहम्मदी में बाइक टक्कर, एक युवक की मौत:तीन घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शाहजहांपुर रेफर

    7 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी-पुणे रोड पर बिचपुरी गांव के पास वन विभाग की पाठशाला के निकट दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। ग्राम जवा, थाना जिला शाहजहांपुर निवासी अवनीश पांडे और रजनीश पांडे दवा लेने मोहम्मदी आ रहे थे। इसी दौरान बिचपुरी गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर ग्राम शाहपुर निवासी राजवीर और नीरज से हो गई। राजवीर और नीरज (थाना शाहजहांपुर) अपने बहनोई के घर से वापस लौट रहे थे। इस भीषण टक्कर में नीरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अवनीश पांडे, रजनीश पांडे और राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में स्पार्क महिला विश्वविद्यालय का शिलान्यास:विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भूमिपूजन, कहा- यूपी का पहला महिला विश्वविद्यालय
    Next Article
    एटा में ट्रैक्टर ने 9 साल के बच्चे को कुचला:अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा, चालक मौके से फरार हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment