Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में स्पार्क महिला विश्वविद्यालय का शिलान्यास:विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया भूमिपूजन, कहा- यूपी का पहला महिला विश्वविद्यालय

    9 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना रविवार को प्रतापगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने अंतू थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत गड़वारा के राजापुर वार्ड में प्रस्तावित स्पार्क महिला विश्वविद्यालय के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। यह विश्वविद्यालय लगभग 40 बीघा भूमि में स्थापित किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात साकेत इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष सहित मंचासीन अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत को उपस्थित जनसमूह ने सराहा। कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, एमएलसी उमेश द्विवेदी, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। पहले कार्यक्रम की 4 तस्वीरें देखिए… भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।वक्ताओं ने महिला शिक्षा को सशक्त समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि स्पार्क महिला विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होने से सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि महिला विश्वविद्यालय की आधारशिला रखे जाने से क्षेत्र की महिलाओं को उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश का पहला महिला विश्वविद्यालय बताते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा देगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सुहेलदेव जयंती पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन:मंत्री अनिल राजभर बोले- 2027 में साथ लड़ेंगे चुनाव, गुटबाजी से किया इनकार
    Next Article
    मोहम्मदी में बाइक टक्कर, एक युवक की मौत:तीन घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शाहजहांपुर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment