Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी-केनरा बैंक की वज्रा पर बड़ी जीत:6-4 से हराया, बीएसएफ पंजाब और पीएनबी दिल्ली का मैच 3-3 से ड्रा

    10 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के लालपुर स्टेडियम चल रही अखिल भारतीय पद्मश्री मोहम्मद शाहिद आमंत्रण प्राईजमनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मुकाबले हुए। दोनों बुकाबले रोमांचक हुए। जिसमें पहला मैच वज्रा हॉकी, जालंधर और केनरा बैंक बंगलूरू के बीच खेला गया। इंटरनेशनल खिलाड़ियों से सुसज्जित केनरा बैंक की टीम ने वज्रा हॉकी को रोमांचक मुकाबले में 4 के मुकाबले 6 गोल से हरा दिया। दूसरे मैच में पीएनबी नई दिल्ली और बीएसएफ जालंधर का मैच 3-3 की बराबरी पर छूटा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मैच में लगातार एक दूसरे पर प्रहार किया। केनरा बैंक ने शुरू से दिखाया तेज खेल RSO विमला सिंह ने बताया - पद्मश्री मोहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मुकाबला वज्रा हॉकी, जालंधर बनाम कैनरा बैंक बंगलूरू के मध्य खेला गया। जिसमें केनरा बैंक, बंगलूरू ने वज्रा हॉकी जालंधर को 4 के मुकाबले 6 गोलों से पराजित किया खेल की शुरुआत से दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। खेल के दूसरे मिनट में बैंगलूरू के आकर्ष विदप्पा ने फील्ड गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। एक गोल से पिछड़ने के बावजूद वज्रा हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने शानदार स्टिक वर्क का प्रदर्शन करते हुए खेल के 22वें मिनट में विकास गुरिया ने शानदार फील्ड गोलकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर किया। दोनों टीमों ने बनाए रखा दबदबा लालपुर के ब्लू एस्ट्रो टर्फ पर आयोजित इस मैच के 23वें मिनट में केनरा के अंकित ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। खेल के 24वें मिनट में वज्रा की टीम के कैप्टन ई सरिन ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर अपनी टीम को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया। उत्तार बढ़ाव से भरपूर इस मैच के 25वें मिनट में केनरा बैंक के प्रधान एस सोमैया ने गोल कर स्कोर 3-2 किया। मैच के 37वें मिनट में केनरा बैंक के रोहित ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 4-2 की बढ़त दिलाई, खेल के 46वें मिनट में बजरा हॉकी टीम के ई सरिन ने अपना दूसरा और टीम को 3-4 के स्कोर पर ला खड़ा किया। केनरा बैंक के रोहित बने मैन ऑफ द मैच खेल के 51वें मिनट में केनरा टीम के अंकित ने अपना दूसरा और टीम के लिए पेनाल्टी कार्नर पर गोल करते हुए अपनी टीम को 5-3 की बढ़त दिलाई खेल के 52वें मिनट में आकर्ष विदप्पा ने अपना दूसरा और टीम को 6-3 की शानदार बढ़त दिलाई, बजरा के सर्वजिन्दर सिंह ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर अपनी टीम की पराजय का अन्तर 4-6 किया। केनरा बैंक के अंकित मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच रहा ड्रा ब्लू टर्फ पर दिन का दूसरा मैच पीएनबी नई दिल्ली और बीएसएफ जालंधर के बीच खेला गया। यह मैच 3-3 की बराबरी पर छूटा। खेल के 6वें मिनट में पीएनबी के गुरु सिमरन सिंह ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई एक गोल से पिछड़ने के बाद बीएसएफ के जवानों ने तेज स्टिकवर्क का प्रदर्शन करते हुए खेल के 15वें मिनट में पीएनबी की शूटिंग सर्किल में हलचल पैदा करते हुए हरेन्द्र सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी दिलाई। खेल के 23वें मिनट में पीएनबी के खिलाड़ियों ने छोटे-छोटे पासों के सहारे खेलते हुए इनके शिवदीप दायरा ने फील्ड गोल कर बढ़त 2-1 की, खेल के 25वें मिनट में पीएनबी के विशाल अटिल ने फील्ड गोल कर बढ़त 3-1 की, खेल के 42वें मिनट में बीएसएफ के कैप्टन हरेन्द्र सिंह ने फील्ड गोल कर अपनी टीम को 2-3 के स्कोर पर ला दिया, खेल के 55वें मिनट में हरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर अपनी टीम के लिए फील्ड गोल करते हुए न केवल अपनी हैट्रिक पूरी की बल्कि टीम को भी बराबरी पर ला खड़ा किया और अंतिम स्कोर यही रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड एग्जाम में पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा:हाईस्कूल में 171321 और इंटरमीडिएट में 142387 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
    Next Article
    प्रयागराज में छात्रा का शव रखकर लगाया जाम:ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग, एग्जाम सेंटर देखने जाते वक्त हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment