Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में छात्रा का शव रखकर लगाया जाम:ट्रक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग, एग्जाम सेंटर देखने जाते वक्त हुई थी मौत

    8 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के बहरिया में एक दिन पहले ट्रक से कुचलकर 12वीं की छात्रा वैष्णवी मौर्य की मौत के मामले में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को घर के पास ही सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उनकी मांग है कि ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए और परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए। दोपहर 3:00 से शुरू हुआ प्रदर्शन अभी जारी है और पुलिस प्रशासन के अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे हैं। दोपहर में शव लेकर गांव पहुंचे परिजन दोपहर 3:00 बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सरायगनी गांव पहुंचे। उन्होंने बजाज एजेंसी चौराहे के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनका कहना था की घटना को 24 घंटे से भी ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस ना तो ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पाई है और ना ही ट्रक बरामद कर सकी है। ऐसे में ट्रक चालक की गिरफ्तारी की जाए और परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया जाए इसके बाद ही वह अंतिम संस्कार के लिए जाएंगे। एसीपी, तहसील के अफसर वार्ता में जुटे जानकारी पर बहरिया थानाध्यक्ष पहुंचे लेकिन परिजनों ने उनकी एक नहीं सुनी। मौके पर एसीपी फूलपर विवेक यादव और तहसील प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। फिलहाल अफसर मौके पर परिजनों से बातचीत में जुटे हुए हैं। एसीपी ने बताया कि ट्रक बरामद कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। मुआवजे के संबंध में तहसील प्रशासन के अधिकारी परिवारवालों से वार्ता कर रहे हैं। एक दिन पहले हुआ था हादसा प्रयागराज के बहरिया क्षेत्र में सोमवार दोपहर यह हादसा हुआ था। सरायगनी–धमौर ईदगाह मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक ने फुफेरे भाई संग बाइक से एग्जाम सेंटर देखने जा रही 17 वर्षीय छात्रा को रौंद दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। छात्रा वैष्णवी (17) पुत्री शैलेंद्र कुमार मौर्य, निवासी सरायगनी की रहने वाली थी। बुधवार से उसकी इंटर की परीक्षा शुरू हो रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी-केनरा बैंक की वज्रा पर बड़ी जीत:6-4 से हराया, बीएसएफ पंजाब और पीएनबी दिल्ली का मैच 3-3 से ड्रा
    Next Article
    बलरामपुर में अवैध गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़:चार निजी क्लीनिक सील, दो को नोटिस जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment