Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महानगर में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की बैठक संपन्न:सर्राफा कारोबारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस देने की मांग

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ।आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की लखनऊ महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक आज भरत नगर, मड़ियांव में सम्पन्न हुई। बैठक में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के सैकड़ों पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन को विस्तार देने के क्रम में सर्राफा कारोबारी अंकित सोनी को सर्व सम्मति से भरतनगर इकाई का अध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने प्रदेश के सर्राफा व्यापारियों की जान एवं माल की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त की और प्रदेश सरकार से मांग की कि सर्राफा व्यापारियों को तत्काल प्रभाव से शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर जारी किए जाएं। लखनऊ के मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत ने सितंबर माह में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की 100 इकाइयां गठित करने का लक्ष्य रखा। ट्रांसगोमती अध्यक्ष शीलू जायसवाल ने वरिष्ठ व्यापारी विजय रस्तोगी और अजय कुमार वर्मा को संरक्षक पद पर मनोनीत किया। व्यापारी नेता आकाश अग्रवाल ने सभी नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और कहा कि भविष्य में किसी भी समय नवीन कार्यकारिणी को आवश्यकता हो तो वह संगठन के व्यापारी बंधुओं के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट में कार्य कर रहे कारोबारियों को शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाना चाहिए। व्यापारी एसोसिएशन केवल पदों का समूह नहीं, बल्कि व्यापारियों की एकता, सम्मान और अधिकारों की सामूहिक आवाज़ है। जब भी कोई व्यापारी मुसीबत में आता है, तो पूरा संगठन उसके साथ खड़ा रहता है। कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद राजवंशी, सीतापुर रोड इकाई अध्यक्ष बजरंग सोनकर, ट्रांस गोमती अध्यक्ष शीलू जायसवाल, घला इकाई अध्यक्ष हर्ष महेश्वरी सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी:1.30 लाख नकदी और सोने-चांदी का सामान लेकर चोर फरार, घटना CCTV में कैद
    Next Article
    मेरठ के ललिता गौतम मर्डर केस में अनिश्चितकालीन धरना शुरू:पुलिस पर प्रदर्शन के दौरान पीटने का आरोप, SSP के सस्पेंसन की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment