Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महापौर बोले- सीवर साफ नहीं, तो तुम साफ हो जाओगे:निरीक्षण के दौरान शिकायत मिलने पर सुपरवाइजर को लगाई फटकार

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ के शास्त्रीनगर और मंगल पांडे नगर में टेलीकॉम कंपनी द्वारा नगर निगम की सीवर लाइन के अंदर से ऑप्टिकल फाइबर का जाल बिछाने के कारण लाइन बंद होने की सूचना पर मेरठ महापौर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ऐसा करने वालों के खिलाफ FIR के निर्देश दिए और नगर निगम के अधिकारियों से भी इसका जवाब मांगा। इस दौरान उन्होंने सुपरवाइजर को भी जमकर फटकार लगाइए सीवर साफ करो नहीं तो तुम साफ हो जाओगे - महापौर सीवर लाइन को चौक देखकर मेरठ महापौर ने सुपरवाइजर को भी खूब फटकार लगाई उन्होंने साफ तौर पर सुपरवाइजर को यह कह दिया कि अगर सभी वार्डों के सीवर साफ नहीं हुए तो तुम्हें यहां से साफ कर देंगे। इस प्रकार का काम करने वाले अधिकारी कर्मचारी शहर में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने अन्य अधिकारियों को भी फटकार लगाई। FIR के निर्देश महापौर ने नगर आयुक्त सौरव गंगवार और जल विभाग के महाप्रबंधक पंकज सिंह को निर्देश दिए कि, कंपनी की पूरी जानकारी निकलकर तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई की जाए। नगर निगम के सीवर लाइन में अवैध रूप से डाली गई फाइबर लाइन और अधिक खुदाई करने पर भारी जुर्माना भी वसूला जाए। लापरवाही बरतने वाले निगम अधिकारियों पर भी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके साथ ही महापौर ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी, और किसी भी निजी कंपनी को सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 20000 से ज्यादा की आबादी हो रही प्रभावित नगर निगम के वार्ड 26 और वार्ड 16 में लगभग 20000 लोगों की आबादी सीवर लाइन चौक होने के कारण प्रभावित हो रही है। मेरठ महापौर को जब इसकी शिकायत मिली तब वह मौके पर पहुंचे थे और सीवर लाइन के भीतर टेलीकॉम कंपनी की डक्ट और तार देखकर महापौर खुद भी दंग रह गए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से भी पूछा कि आखिर उनकी नाक के नीचे एक निजी कंपनी ने इतना बड़ा खेल कर दिया और उनको पता नहीं चला ऐसा कैसे संभव हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के केंद्रीय चिकित्सालय में फिंगर की सर्जरी:मशीन दुर्घटना में कुचली उंगली का किया सफल ऑपरेशन
    Next Article
    पहली सैलरी से खरीदा मोबाइल चोरी:GRP ने प्लेटफार्म से 12 हजार का मोबाइल गंवाने वाले जोमैटो बॉय की लौटाई मुस्कान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment