Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में हाइड्रा क्रेन ने बुजुर्ग को रौंदा:'दुरदुरिया' पूजा का सामान लेने गया था मृतक, चालक फरार

    8 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के महराजगंज में गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। थुलवासा चौकी क्षेत्र के महावीर मार्ग पर एक तेज रफ्तार हाइड्रा क्रेन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 'दुरदुरिया' पूजा का सामान लेने गया था बुजुर्ग मृतक की पहचान हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी गुरु प्रसाद (60 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरु प्रसाद अपने घर में 'दुरदुरिया' पूजा के लिए लाई, चना और गुड़ खरीदने थुलवासा बाजार गए थे। सुबह करीब सामान खरीदकर साइकिल से घर लौटते समय महराजगंज से रायबरेली की ओर जा रही एक हाइड्रा क्रेन ने उन्हें रौंद दिया। आरोपी क्रेन चालक फरार हादसे के बाद चालक क्रेन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) महराजगंज पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. संजय राय ने पुष्टि की कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही बुजुर्ग की मृत्यु हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और थुलवासा चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस फरार क्रेन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर नगर निगम की 17 वीं बैठक आज:पार्षद अपने वार्ड की समस्याएं उठाएंगे, बजट पर भी होगी चर्चा
    Next Article
    तिलक से पहले दुल्हन के भाई की मौत:रायबरेली में कार से खरीदारी करके लौट रहा था, 2 दोस्तों की भी गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment