Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर नगर निगम की 17 वीं बैठक आज:पार्षद अपने वार्ड की समस्याएं उठाएंगे, बजट पर भी होगी चर्चा

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर नगर निगम की 17वीं बैठक गुरुवार दोपहर से शुरू होगी। महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें साल 2026-27 के बजट पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक के एजेंडे के अनुसार, 12 जनवरी को हुई 16वीं बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्ताव पर विचार-विमर्श होगा। यह बजट शहर के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बजट चर्चा के दौरान शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने, पेयजल आपूर्ति सुधारने, सड़कों के निर्माण और मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर बात होगी। साथ ही आने वाले साल में आय-व्यय की योजना और विकास कार्यों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे समय से बैठक में उपस्थित रहें और जरूरी तैयारियां पूरी रखें। प्रभारी अधिकारी और कार्यालय अधीक्षक को भी बैठक की सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया है। नगर निगम प्रशासन ने सभी पार्षदों और सदस्यों से अपील की है कि वे बैठक में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर ठोस और प्रभावी निर्णय लिए जा सकें। यह बैठक गोरखपुर के विकास की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में यात्रियों को मिलेंगी होली स्पेशल ट्रेन:लोगों को मिलेगी राहत, सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम
    Next Article
    महराजगंज में हाइड्रा क्रेन ने बुजुर्ग को रौंदा:'दुरदुरिया' पूजा का सामान लेने गया था मृतक, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment