Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में कांग्रेस ने अवैध कब्जे की शिकायत की:डीएम को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की

    2 hours ago

    1

    0

    महराजगंज कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने फरेंदा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17, लाजपत नगर में कांग्रेस की 9 डिसमिल जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए पुलिस बल की मांग की। यह भूमि फरेंदा नगर के मध्य में आजादी से पहले से कांग्रेस के स्वामित्व में है, जिसकी वर्तमान कीमत करोड़ों रुपये है। भूमि खाली होने के कारण कुछ लोग बार-बार इस पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले दिनों जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी फरेंदा ने एक राजस्व टीम गठित की थी। इस टीम ने उक्त भूमि का सीमांकन कर पिलर स्थापित किए थे। तीन तरफ से दीवार होने के कारण केवल दक्षिण दिशा से यह जगह खुली थी। खुली जगह का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने एक बार फिर कब्जा करने का प्रयास किया। जब कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मिस्त्री और मजदूरों के साथ स्थायी दीवार बनाने का प्रयास कर रहे थे, तो उन्हें रोका गया और काम बंद करवा दिया गया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवननारायण मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह और नूर आलम, जिला महासचिव अफजल अब्बासी तथा श्रमिक नेता यू पी सिंह आदि शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी के लिखित निर्देश के बावजूद थाना अध्यक्ष फरेंदा द्वारा पुलिस बल उपलब्ध नहीं कराया गया। उनका कहना था कि पुलिस द्वारा अवैध कब्जा करने वालों का समर्थन किया जा रहा है, जिससे थाना अध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से सभी आवश्यक कागजातों के साथ मुलाकात की गई और पुलिस बल की मांग दोहराई गई। जिलाधिकारी ने होली के तुरंत बाद पुलिस बल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि इस भूमि पर कोई अवैध कब्जा करने का प्रयास करेगा, तो पार्टी जन आंदोलन करने के लिए विवश होगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी थाना अध्यक्ष फरेंदा और संबंधित प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में व्यापारी-पुलिस गोष्ठी आयोजित:साइबर अपराध से बचाव, व्यापारी सुरक्षा पर हुई चर्चा
    Next Article
    बलिया में भाकपा माले का प्रदर्शन:जेएनयू छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई का विरोध, राष्ट्रपति को ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment