Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला:मौके से चप्पल और मोबाइल मिला, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    15 hours ago

    1

    0

    महराजगंज जिले के सिंदूरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। झंझनपुर चौराहे के पास मुख्य मार्ग के उत्तर दिशा में एक पेड़ से 16 वर्षीय राज शर्मा का शव लटका हुआ मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत सिंदूरिया थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और प्रारंभिक साक्ष्य जुटाए। मौके से मृतक का मोबाइल फोन और सफेद रंग की चप्पल बरामद हुई है, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक राज ने लाल रंग की टी-शर्ट और काली जींस पहनी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। आत्महत्या की आशंका के साथ-साथ अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    त्योहारों से पहले प्रशासन सतर्क:उन्नाव में सम्भ्रांत व्यक्ति, धर्मगुरुओं के साथ बैठक, खलल डालने वालो पर कार्यवाही होगी
    Next Article
    पीयू के 'हीथोक्स' को फाइजर से 60 लाख का अनुदान:सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया की पहचान को मिलेगा बढ़ावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment