Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    त्योहारों से पहले प्रशासन सतर्क:उन्नाव में सम्भ्रांत व्यक्ति, धर्मगुरुओं के साथ बैठक, खलल डालने वालो पर कार्यवाही होगी

    17 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में आगामी महाशिवरात्रि, रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सदर कोतवाली और गंगाघाट थाना क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और कार्यक्रम आयोजकों के साथ संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी नगर बिनी सिंह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने, भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। डिजिटल वालंटियर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय निगरानी रखने और किसी भी भ्रामक या संदिग्ध सामग्री की तत्काल सूचना पुलिस-प्रशासन को देने के लिए निर्देशित किया गया। धार्मिक कार्यक्रम आयोजकों को जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय और ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना अनुमति कोई नया मार्ग या कार्यक्रम स्वीकृत नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाएगी। अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, निरंतर गश्त की जाएगी और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में पति ने गला दबाकर पत्नी को मारा:पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, दूसरी महिला से अवैध संबंध का विरोध कर रही थी
    Next Article
    महराजगंज में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला:मौके से चप्पल और मोबाइल मिला, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment