Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में ट्रक की चपेट में आई युवती, गंभीर घायल:गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर; चालक बोला- शराब पीकर चला रहे थे

    4 hours ago

    1

    0

    महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पनियरा में रविवार शाम एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रक ने साइकिल सवार किशोरी को टक्कर मार दी, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने पीछा करके ट्रक को रोका। चालक बोला- शराब पीकर वाहल चला रहे थे। देखिए 4 तस्वीरें… अब जानिए पूरी घटना को विस्तार से… जानकारी के अनुसार, कमासिन खुर्द निवासी हीना पुत्री इमरान पनियरा कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर काम करती है। रविवार शाम वह काम खत्म कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। परतावल-पनियरा मार्ग पर करमहिया नहर के पास इलाहाबाद की ओर जाने वाली सड़क पर मुड़ते समय सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। साइकिल ट्रक में फंसकर 50 मीटर घिसटता रहा टक्कर इतनी भीषण थी कि हीना सड़क पर दूर जा गिरी, जबकि उसकी साइकिल ट्रक के नीचे फंस गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक के नीचे फंसी साइकिल 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही, जिससे चिंगारियां निकलती देखी गईं। लोगों ने ट्रक का पीछा करके पकड़ा यह देख स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा किया और कस्बे के दुर्गा मंदिर चौराहे पर उसे रोक लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे दुर्गा मंदिर चौराहे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। लोगों ने ट्रक के नीचे फंसी साइकिल को बाहर निकाला। घायल किशोरी को तत्काल पनियरा पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया सूचना मिलने पर पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक तथा उसके चालक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    42 साल के ब्रेन डेड ने 3 को दिया जीवनदान:लखनऊ में 18 मिनट में PGI से KGMU पहुंचाया लिवर, पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर
    Next Article
    सहकारी बैंक बैठक में कृषि राज्य मंत्री शामिल हुए:कहा- सहकारिता से किसान होंगे संपन्न, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा संबल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment