Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर सख्त:चौक थाना क्षेत्र में पैदल गश्त और सघन चेकिंग

    4 hours ago

    2

    0

    महराजगंज में शांति-कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौक थाना पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान और पैदल गश्त किया। यह कार्रवाई शाम 7:30 बजे की गई। चौक थाना प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों, चौराहों और भीड़-भाड़ वाले बाजारों में गश्त की। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों और वाहनों की कड़ाई से तलाशी ली गई। पुलिस की इस सक्रियता का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना और आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जगाना है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी गई। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से सीधा संवाद भी किया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाया। चौराहों पर बैरियर लगाकर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई। बिना हेलमेट, तीन सवारी और संदिग्ध नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी चेतावनी देते हुए विधिक कार्रवाई की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो दिवसीय दौरे पर 28 अप्रैल को वाराणसी आएंगे PM:महिला सम्मेलन में 50 हजार महिलाओं को करेंगे संबोधित, भाजपा कशी क्षेत्र अध्यक्ष ने की बैठक
    Next Article
    20 लाख से संवरा पुस्तकालय, 500 रुपए में मेंबरशिप:कानपुर में डीएम ने किया निरीक्षण, 67 हजार से ज्यादा किताबें है मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment