Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Maharajganj: फर्जी पहचान पत्र बनवाकर रह रही Indonesian महिला Sonauli सीमा पर पकड़ी गई

    22 hours ago

    1

    0

    भारत में कथित तौर पर अपनी राष्ट्रीयता छिपाकर फर्जी पहचान के आधार पर मतदाता पहचान पत्र, आधार और पैन कार्ड बनवाने वाली एक इंडोनेशियाई महिला को महराजगंज जिले की सोनौली सीमा पर आव्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि महिला वर्ष 2005 में भारत आई थी और कथित तौर पर ली किम लियान नाम से रह रही थी। उन्होंने बताया कि महिला को 10 नवंबर को शाम करीब साढ़े सात बजे नेपाल जाने के लिए सोनौली आव्रजन कार्यालय पहुंचने पर हिरासत में लिया गया और जांच के दौरान उसने भारतीय मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत किया, मगर हिंदी ठीक से नहीं बोल पाने पर अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ।अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के दौरान उसने रोहाना नाम का इंडोनेशियाई पासपोर्ट प्रस्तुत किया, जिसमें उसकी जन्मतिथि 20 अक्टूबर 1970 दर्ज थी और यह विवरण उसके भारतीय पहचान पत्र से अलग था। उन्होंने बताया कि उसका पासपोर्ट 11 अगस्त 2033 तक वैध था, जबकि उसका बहु-प्रवेश रोजगार वीजा नौ नवंबर 2026 को समाप्त हो चुका था। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान इंडोनेशियाई महिला के पास से चीन और जापान के वीजा भी मिले।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि उसने चीन, जापान और ताइवान समेत कई देशों की यात्रा की थी और नवंबर 2025 में चीन से भारत लौटी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला एक गैर सरकारी संगठन के माध्यम से कोलकाता स्थित बौद्ध केंद्र से जुड़ी थी और उसकी अध्यक्ष थी। उन्होंने बताया कि वह लद्दाख के एक निवासी के संपर्क में भी थी तथा भारतीय बौद्ध भिक्षुओं की चीन यात्रा के लिए तकनीकी सहायता उपलब्ध कराती थी।सोनौली के थाना प्रभारी विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला के खिलाफ 11 नवंबर की रात धोखाधड़ी, जालसाजी, जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल तथा आव्रजन एवं विदेशी नागरिकों से संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसके भारत में रहने, पहचान पत्र हासिल करने और विदेशी संपर्कों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Namma Metro में 84 फीसदी फंड का दावा गलत, Tejasvi Surya ने DK Shivakumar को घेरा
    Next Article
    Mumbai Local Train में दिल दहला देने वाली वारदात: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को ट्रैक पर धकेला, गंवाना पड़ा बायां हाथ, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment