Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराणा प्रताप पार्क में मूर्ति से छेड़छाड़ पर आक्रोश:एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, प्रतिमा और सीसीटीवी लगाने की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के हल्लु सराय स्थित महाराणा प्रताप पार्क में महाराणा प्रताप के चित्र के साथ कथित छेड़छाड़ की घटना पर बुधवार को क्षेत्र में आक्रोश देखा गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सर्व समाज के साथ मिलकर एसडीएम संभल को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधियों ने एसडीएम को बताया कि पार्क में लगे महाराणा प्रताप के चित्र के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा अक्सर छेड़छाड़ की जाती है, जिससे समाज की भावनाएं आहत होती हैं। इस घटना से आक्रोशित होकर सर्व समाज, राजपूत समाज, प्रजापति समाज और ब्राह्मण समाज के लोग एकजुट हुए और प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। ज्ञापन में मुख्य रूप से महाराणा प्रताप पार्क में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई, ताकि उनका सम्मान सुनिश्चित हो सके और ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। इसके साथ ही, असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए पार्क में तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की गई। प्रतिनिधियों ने पार्क की मौजूदा बदहाल स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि पार्क में प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं है, फव्वारा लंबे समय से खराब पड़ा है और सोलर सिस्टम भी निष्क्रिय हो चुका है। रात के समय पार्क में अंधेरा रहता है, जिससे सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण शहर के इस प्रमुख सार्वजनिक स्थल की हालत बदहाल हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर इंजीनियर अमित पवार, राजा ठाकुर, अभि ठाकुर, सर्वेश ठाकुर, मंगल प्रजापति, मोहित ठाकुर, आयुष ठाकुर, अजीत ठाकुर, प्रिंस, अवधेश, तरुण, सुमित, इशू, सूर्यांश, शिवम, नितिन, रमन, गोविंदा, वंशज, गोपाल, पप्पू ठाकुर, ललित ठाकुर, रजत ठाकुर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में ट्रक पलटा, चालक समेत तीन घायल:सड़क पर बिखरी टमाटर की बोरियां, ग्रामीणों ने बटोरे
    Next Article
    घर से 500 मीटर दूर युवक का शव लटका मिला:घर वाले रात भर करते रहे तलाश, पहली पत्नी के जाने पर दूसरी शादी की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment