Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र के गृह विभाग को देवेंद्र फडणवीस का आदेश, NEET प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR होगी वापस

    1 hour ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के गृह विभाग से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुए प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी वापस लेने को कहा है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, पिछले सप्ताह अधिकतर प्रदर्शन मुंबई, पुणे और नागपुर में हुए थे।ये पुलिस मामले कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक विरोधी आंदोलन के समर्थन में किए गए प्रदर्शनों से जुड़े थे। इन मामलों में मुख्य रूप से गैरकानूनी जमावड़े से संबंधित धाराएं लगाई गई थीं। सूत्रों ने बताया कि गृह विभाग संभाल रहे फडणवीस ने राज्य में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी वापस लेने के निर्देश दिए हैं।इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: नीट विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा मामले में गिरफ्तार 16 आरोपियों को मिली जमानतबड़ी संख्या में छात्रों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने मई में हुए नीट पेपर लीक मामले को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किए थे। प्रदर्शनकारियों ने तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांग की थी। इनमें से अधिकतर प्रदर्शन 23 और 24 जुलाई को हुए थे।इसे भी पढ़ें: नीट प्रदर्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाईसोमवार को कॉजपा ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर हालिया आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों की तत्काल रिहाई और पहले से दर्ज सभी प्राथमिकी वापस लेने की मांग की थी। उसने यह भी मांग की थी कि भविष्य में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया जाए। कॉजपा ने चेतावनी दी थी कि यदि सरकार मंगलवार तक लिखित समझौता मुहैया नहीं कराती है, तो वह अपना आंदोलन फिर शुरू करेगा।इससे पहले, दिन में विपक्षी शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने भी नीट पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और नोटिस वापस लेने की मांग की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi पर Offensive Video बनाने वालों पर Delhi Police का एक्शन, Cyber Cell ने 45 वीडियो किए चिह्नित
    Next Article
    पश्चिम बंगाल में Durga Puja से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 20 प्रतिशत अतिरिक्त DA और अक्टूबर का वेतन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment