Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल में Durga Puja से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 20 प्रतिशत अतिरिक्त DA और अक्टूबर का वेतन

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को दुर्गा पूजा से पहले 20 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता (डीए) और अक्टूबर महीने का वेतन जारी किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि वह केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ते (डीए) के अंतर को कम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले गठित सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाएगा।पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय ‘भवानी भवन’ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने वित्त सचिव और वित्त मंत्री से अक्टूबर का वेतन दुर्गा पूजा से पहले जारी करने को कहा है। साथ ही, मैंने उन्हें पूजा वाले महीने में अतिरिक्त 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने का निर्देश दिया है।’’ राज्य सरकार के कर्मचारियों को आमतौर पर हर महीने के अंतिम कार्य दिवस पर वेतन मिलता है। यदि यह निर्णय लागू होता है, तो कर्मचारियों को इस वर्ष अक्टूबर के मध्य में होने वाले दुर्गा पूजा उत्सव से काफी पहले वेतन मिल जाएगा।इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: नीट विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा मामले में गिरफ्तार 16 आरोपियों को मिली जमानतमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के बजट में की गई घोषणा के अनुसार, अतिरिक्त 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता अक्टूबर से प्रभावी होगा। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र और राज्य के बीच डीए में 42 प्रतिशत का अंतर है। हम इस अंतर को रातोंरात खत्म नहीं कर सकते, इसमें समय लगेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराष्ट्र के गृह विभाग को देवेंद्र फडणवीस का आदेश, NEET प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR होगी वापस
    Next Article
    छात्रों पर बल प्रयोग कर सरकार ने गांधी जी के विचारों को कफन पहनाया: डिंपल यादव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment