Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ बोले- टीपू सुल्तान शिवाजी महाराज के बराबर:BJP बोली- सपकाल पागल हो चुके हैं; पुणे में पूर्व विधायक के पोस्टर जलाए, केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने पर विवाद बढ़ गया है। सपकाल ने कहा था- टीपू सुल्तान को शिवाजी महाराज के बराबर मानना चाहिए। वे एक योद्धा और भारत के भूमिपुत्र के रूप में उभरे। उन्होंने कभी भी जहरीली सोच को नहीं अपनाया। दरअसल, सपकाल 14 फरवरी को बुलढाणा में मालेगांव नगर निगम के डिप्टी मेयर निहाल अहमद के ऑफिस टीपू सुल्तान की तस्वीर हटाने पर हुए विवाद के बारे में बोल रहे थे। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा- छत्रपति शिवाजी महाराज की बहादुरी बेमिसाल है, जबकि टीपू सुल्तान बहादुर और स्वराज्य के प्रेमी थे। शिवाजी महाराज को आदर्श मानकर ही टीपू अंग्रेजों से लड़े। कांग्रेस नेता के बयान को CM देवेंद्र फडणवीस ने शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा- कांग्रेस नेता को खुद पर शर्म आनी चाहिए। सपकाल के बयान के विरोध में पुणे में उनके पोस्टर जलाए गए, साथ ही एक केस भी दर्ज किया गया है। BJP प्रवक्ता बोले- सपकाल का दिमाग खराब, पागल हुए सपकाल के बयान पर BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस प्रेसिडेंट का दिमाग खराब हो गया है, वह पागल हो गए हैं। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव में नाबालिगों ने वोट डाले:दावा- सोलापुर में उम्मीदवार के बेटे ने वोटिंग की; संभाजीनगर में भी विधायक बेटे को लेकर पहुंचा महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव के दौरान नाबालिग को पोलिंग बूथ के अंदर ले जाने से जुड़े दो मामले सामने आए हैं। पहला केस सोलापुर और दूसरा छत्रपति संभाजीनगर जिले से जुड़ा है। सोलापुर जिले के अकलुज स्थित यशवंत नगर मतदान केंद्र पर उम्मीदवार अर्जुन सिंह मोहिते पाटिल अपने 14 साल के बेटे के साथ पोलिंग बूथ के अंदर गए। आरोप है कि नाबालिग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का बटन दबाया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    IND vs PAK T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान महामुकाबला रद्द हुआ तो क्या होगा? जानिए मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट से लेकर A टू Z सबकुछ
    Next Article
    The 50: अरबाज ने प्रिंस को मारा जोरदार थप्पड़, लायन ने किया घर से बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment