Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाराष्ट्र में NEET छात्रा का सुसाइड,CJP-आंदोलन के बाद पहला केस:नोट में लिखा- सपना अधूरा रह गया; अब तक 23 स्टूडेंट ने जान दी

    5 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा कि परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलने से वह मानसिक तनाव में थी और डॉक्टर बनने का उसका सपना अधूरा रह गया। परिवार के मुताबिक घटना से पहले छात्रा अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर उसकी मां ने दरवाजा खोला, जहां वह मृत मिली। NEET एग्जाम में हुई गड़बड़ियों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया था। प्रदर्शन खत्म होने के बाद सुसाइड का यह पहला मामला है। NEET मुद्दे पर अब तक 23 स्टूडेंट आत्महत्या कर चुके हैं। अंकिता को री-एग्जाम में 166 मार्क्स मिले अंकिता ने सुसाइड नोट में लिखा कि री-एग्जाम में उसे 166 मार्क्स मिले, जबकि कटऑफ 177 था। मेरे इस कदम के लिए उसके माता-पिता और भाई को जिम्मेदार न ठहराया जाए। अंकिता ने भाई को लिखा कि मम्मी-पापा को संभालना। उन्होंने काफी त्याग किया, लेकिन मैं सपना पूरा नहीं कर सकी। पिता बोले- अंकिता ने नीट की अच्छी तैयारी की थी अंकिता ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पिता सुरेश सांगले ने बताया कि अंकिता ने नीट की अच्छी तैयारी की थी और शुरुआती परीक्षा में उसके अच्छे अंक आए थे। हालांकि, परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं के बाद वह तनाव में चली गई थी। 18 जून को एक और नीट स्टूडेंट ने की थी आत्महत्या गुजरात के सूरत में 18 जून को 17 साल के कहान पटेल ने अपनी जान ले ली थी। इनके परिवार का कहना है कि वे नीट परीक्षा से जुड़े तनाव और पेपर लीक से परेशान थे। कहान पटेल के पिता प्रशांत पटेल ने बताया कि 12 मई को कोचिंग क्लास के दौरान बेटे को NEET-UG पेपर लीक की खबर मिली। इसके बाद वह तुरंत सूरत से अहमदाबाद पहुंचा। प्रशांत पटेल के मुताबिक, पेपर लीक की खबर के बाद उनका बेटा मानसिक तनाव में रहने लगा था। उसके व्यवहार में भी बदलाव आने लगा था, जिसके बाद यह दुखद घटना हुई। परीक्षा रद्द होने के बाद से अबतक देशभर के 11 राज्यों में 23 स्टूडेंट्स जान दे चुके ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… पेपर लीक से जुड़ा परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश:छात्रों से मारपीट के मुद्दे पर विपक्ष चर्चा पर अड़ा, सदन 2 बजे तक स्थगित संसद के मानसून सत्र में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को पेपर लीक से जुड़ा लोक परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा में पेश किया। इस दौरान ध्वनि मत से बिल पेश करने के लिए वोटिंग कराई गई। इस बीच विपक्षी सांसदों ने ‘मोदी-शाह छात्रों से माफी मांगें’ के नारे लगाए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    परीक्षा संशोधन बिल पर चर्चा शुरू नहीं, विपक्ष का हंगामा:छात्रों की पिटाई मामले पर बहस के लिए अड़ा; स्पीकर ने कहा- सभी पक्ष सहमति बनाएं
    Next Article
    NEET केस- फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले दिन सुनवाई टली:CBI की तरफ से कोई वकील नहीं पहुंचा; PM ने 23 जुलाई को किया था इसका ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment